Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अफगानिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से पटखनी दे दी है। इंग्लैंड, पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान ने श्रीलंका को भी वर्ल्ड कप में मात देने में सफलता हासिल की। वर्ल्ड कप में तीन जीतों के साथ अफगानिस्तान की टीम 6 अंक पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार है।

रहमानुल्लाह गुरबाज रहे फ्लॉप: 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज के आउट होने के बाद इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने टीम को संभाला। लेकिन 73 के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट भी गिर गया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

रहमत शाह ने बनाए 62 रन: इब्राहिम जादरान 57 गेंद 39 रन बनाकर दिलशान मदुशंका की गेंद पर कैच आउट हो गए। रहमत खान 61 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर अफगानिस्तान के स्कोर को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 131 के स्कोर पर अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा। रहमत शाह 62 रन बनाकर आउट हो गए। हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को आसानी से जीत दिला दी।

श्रीलंका ने बनाए थे 241 रन: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 241 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एक भी बल्लेबाज के बल्ले से इस मैच के दौरान अर्धशतक नहीं निकला। श्रीलंका के लिए सबसे अधिक 46 रन पथुम निसांका के बल्ले से निकला। वहीं कुसल मेंडिस 39 और सदीरा समरविक्रमा 36 रन बनाने में कामयाब रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+