WCL 2024: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

World Championship of Legends 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और दिलचस्प टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है। कई दिग्गज क्रिकेटर फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीज़न का आयोजन 3 जुलाई से 13 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम में होने जा रहा है। ये लीग कुल 10 दिनों तक चलेगी। प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए छह टीमें आमने-सामने होंगी। आइए इस लीग के शेड्यूल से लेकर स्क्वॉड तक, सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yuvraj Singh Shahid Afridi

ये छह टीमें लेंगी हिस्सा-

  • भारत चैंपियन
  • पाकिस्तान चैंपियन
  • इंग्लैंड चैंपियन
  • ऑस्ट्रेलिया चैंपियन
  • दक्षिण अफ्रीका चैंपियन
  • वेस्टइंडीज चैंपियन

सेमीफाइनल में पहुंचेंगी टॉप-4 टीमें
ये सभी टीमें राउंड-रॉबिन स्टेज में एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी क्योंकि उन्हें एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप फॉर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर दो फाइनलिस्ट 13 जुलाई को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में कुल 18 मैच खेले जाएंगे।

कहां खेले जाएंगे सभी मैच
लीग इंग्लैंड के दो स्थानों - बर्मिंघम के एजबेस्टन और नॉर्थहैम्पटन के काउंटी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। पहले 10 मैच एजबेस्टन में होंगे, जबकि अगले सात मैच, जिनमें दो सेमीफाइनल शामिल हैं, काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में होंगे। फाइनल बर्मिंघम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 5:30 बजे और रात 10:30 बजे IST पर खेले जाएंगे।

कब, किस टीम से होगा मुकाबला

  • 03 जुलाई, बुधवार- इंग्लैंड चैंपियन बनाम भारत चैंपियन - मैच 1
  • ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - मैच 2
  • 04 जुलाई, गुरुवार- दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन - मैच 3
  • पाकिस्तान चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - मैच 4
  • 05 जुलाई, शुक्रवार- ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - मैच 5
  • भारत चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - मैच 6
  • 06 जुलाई, शनिवार- इंग्लैंड चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - मैच 7
  • भारत चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - मैच 8
  • 07 जुलाई, रविवार- दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - मैच 9
  • इंग्लैंड चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - मैच 10
  • 08 जुलाई, सोमवार- भारत चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - मैच 11
  • 09 जुलाई, मंगलवार- वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन - मैच 12
  • दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - मैच 13
  • 10 जुलाई, बुधवार-वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - मैच 14
  • भारत चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - मैच 15

12 जुलाई को खेला जाएगा सेमीफाइनल

  • पहला सेमीफाइनल- टीबीए बनाम टीबीए
  • दूसरा सेमीफाइनल- टीबीए बनाम टीबीए

13 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल

  • फाइनल मैच - टीबीए बनाम टीबीए

भारत चैंपियन: युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी।

पाकिस्तान चैंपियन: यूनिस खान (कप्तान), मिस्बाह उल हक, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, तनवीर अहमद, मुहम्मद हफीज, आमिर यामीन, शोएब मलिक, सोहैब मकसूद, शरजील खान, उमर अकमल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+