World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा पर पुलिस की कार्रवाई, जानें क्या था मामला

Rohit Sharma fined for Overspeed: तेज बैटिंग करने के लिए मशहूर भारतीय कप्तान इस वर्ल्ड कप में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी करने की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों में रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया था।

इस बीच अब एक और तेजी देखने को मिली है और इस बार यह रोहित शर्मा को भारी पड़ गई है। अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा मुंबई चले गए थे। इसके बाद अब वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया से जुड़े हैं।

rohit sharma

दरअसल रोहित शर्मा मुंबई से पुणे अपनी कार से आए थे। पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे से वह आए थे और अपनी लम्बोर्गिनी कार चला रहे थे। इस दौरान रोहित शर्मा ने ओवरस्पीड की और 200 तक गाड़ी को भगाकर ले गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया।

इस हाइवे पर अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक है लेकिन पुलिस के अनुसार एक बार रोहित की गाड़ी 215 तक भी चली गई थी। इसके बाद रोहित शर्मा को ऑनलाइन चालान थमा दिया गया। तीन बार रोहित शर्मा को ऑनलाइन चालान मिले हैं।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के बीच रोहित शर्मा को इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। पिछले साल दिसम्बर में ऋषभ पन्त का एक्सीडेंट हुआ था और वह अब तक मैदान पर वापस नहीं आ पाए हैं। बीसीसीआई को भी ऐसे मामलों का संज्ञान लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+