WPL 2024 schedule: 23 फरवरी से चढ़ेगा महिला आईपीएल का रोमांच, दिल्ली-मुंबई की पहली टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल

WPL 2024 Full schedule: साल 2024 में होने वाले महिला आईपीएल के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। एक महीने बाद यानी कि 23 फरवरी से महिला आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। महिला आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई-दिल्ली में टक्कर: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जा रही है। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश टूर्नामेंट का आगज जीत के साथ करने की होगी।

WPL 2024 1

कुल 22 मैच होंगे: इस साल महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे। फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा। पूरा टूर्नामेंट दो शहर दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा। पिछले सीजन की तरह टॉप तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेगी।

WPL 2024: पूरा शेड्यूल

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

11 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
15 मार्च - दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च - दिल्ली में फाइनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+