Women's T20 World Cup 2023: कब है भारत-पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां जानिए डेट और टाइम

ग्रुप बी में भारत का सामना इंग्लैंड, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। आइए जानते हैं ICC महिला T20 विश्व कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कब है?

Womens T20 World Cup 2023

Women T20 World Cup: भारत ने पहले ICC U19 महिला T20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। शैफाली वर्मा ने वहां शानदार काम किया और U19 के बाद अब यही उम्मीदें सीनियर महिला टीम से होगी। जी हां अंडर 19 के बाद अब एक और वर्ल्ड कप तैयार है जो सीनियर टीमों के बीच होगा और टीम इंडिया पिछले संस्करण की उपविजेता है लेकिन अब वह अपने जूनियरों के प्रदर्शन को दोहराने के लिए बेताब होगी।

पहले मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से

आईसीसी ने हर हाल में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को किसी भी लेवल पर कैश कराने की पहले ही ठान रखी है। पिछले साल के अंत में पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस विश्व कप में भी ग्रुप चरण के पहले मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

ग्रुप बी में है भारत

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 दक्षिण अफ्रीका में 10-26 फरवरी, 2023 तक होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। ये वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आठवां संस्करण है जिसके नए एडिशन में दस टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। ग्रुप ए में, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ शामिल किया गया है। इस बीच, ग्रुप बी में भारत का सामना इंग्लैंड, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज के बाद, प्रत्येक ग्रुप की दो टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

तनातनी के बैकग्राउंड में ये मैच होने जा रहा है

पीसीबी और बीसीसीआई के बीच एशिया कप की मेजबानी को चल रही तनातनी के बैकग्राउंड में ये मैच होने जा रहा है। हालांकि महिला क्रिकेट अभी भी किसी तरह के विरोधाभास या पॉलिटिक्स से बचा हुआ है लेकिन जबसे फैंस ने इसमें दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है और महिला आईपीएल भी शुरू होने जा रहा है तो बहुत चांस होंगे कि महिला क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत को महिला क्रिकेट के रोमांच से ज्यादा दो देशों के बीच की कट्टर प्रतिद्वंदता की तरह से देखा जाए। आइए जानते हैं ICC महिला T20 विश्व कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब है?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे-

महिला क्रिकेट टीम रविवार, 12 फरवरी, 2023 को कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह खेल न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन में भारत के टाइम के हिसाब से दोपहर 3:00 बजे होगा।। वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 6 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं जहां भारत को 4 जीत मिली तो पाकिस्तान ने भारत को दो बार हराया है। भारत के लिए असली चुनौती नॉकआउट स्टेज में जाना और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से पार पाना है। टीम इंडिया अभी भी पहले खिताब की तलाश में है।

Recommended Video

    Border Gavaskar Trophy: Ind vs Aus सीरीज में कौन सबसे आगे? किस खिलाड़ी की हुकूमत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+