Ashes 2023: अब एशेज में होगा वनडे का रोमांच, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग 11
England Women vs Australia Women, 1st ODI: महिला एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। एशेज के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाजी मारी थी। जबकि टी-20 सीरीज को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वनडे सीरीज में कौन सी टीम दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहती है।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टेस्ट मैच: इससे पहले दोनों देशों के बीच एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाजी मारी थी। चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा 267 के लक्ष्य के जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम दबाव सहन नहीं कर पाई और 178 पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 8 विकेट झटके। इशके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैच को अपने नाम किया।

इंग्लैंड ने टी-20 में किया पलटवार: टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने टी-20 में पलटवार किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में तीन टी-20 मुकाबले खेले गए थे। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 के अंतर से हरा दिया है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया वहीं दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था। अब दोनों टीमों की नजरें वनडे मैच पर होगी।
पिच से किसे होगा फायदा: ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, नई गेंद से यहां तेज गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट मिल सकता है और स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
इंग्लैंड महिला संभावित प्लेइंग इलेवन: टैमी ब्यूमोंट, सोफिया डंकले, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल गिब्सन/ऐलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर/ लॉरेन बेल।
ऑस्ट्रेलिया महिला संभावित प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।












Click it and Unblock the Notifications