विलियमसन अस्पताल में भर्ती थे और नर्स को दिल दे बैठे, वहीं फोन नंबर माँगा और कर ली शादी

Kane Williamson love story: वर्ल्ड क्रिकेट में फैब फॉर का नाम आने पर केन विलियमसन का चेहरा भी दिमाग में आता है। उनका हँसमुख और शांत स्वभाव हर किसी को फैन बना देता है। चोट के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रहे विलियमसन का प्रयास यही है कि वनडे वर्ल्ड कप तक फिटनेस हासिल की जाए।

केन विलियमसन को उनके शांत बर्ताव के कारण जाना जाता है। मैदान पर उनको गुस्सा करते हुए नहीं देखा जाता है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में केन विलियमसन इस समय टॉप पर हैं। करियर की तरह उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। पहली नज़र में ही उनको प्यार हुआ था।

kane williamson and wife

केन विलियमसन की शादी सारा रहीम से हुई है। सारा और विलियमसन की मुलाक़ात की कहानी भी काफी दिलचस्प है। पेशे से नर्स सारा को देखकर विलियमसन खुद को नहीं रोक पाए थे और दोनों ने हमेशा के लिए एक होने का निर्णय ले लिया।

साल 2015 में सारा और विलियमसन की मुलाक़ात अस्पताल में हुई थी। विलियमसन का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और सारा वहां काम करती थी। पहली नजर में ही प्यार होने पर दोनों ने एक-दूसरे का फोन नम्बर लिया और बाद में डेट करने लगे। इसके बाद शादी कर ली। सारा इंग्लैंड के ब्रिस्टल में जमनी और न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गईं।

आज विलियमसन अपनी पत्नी के साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी है। इस तरह उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प लेकिन सरल रही हैं। सारा रहीम भी काफी साधारण रहना पसंद करती हैं। इन्स्टाग्राम पर वह काफी कम फॉलोवर्स के साथ प्रोफाइल प्राइवेट रखती हैं।

आईपीएल 2023 के दौरान केन विलियमसन गुजरात टाइटंस की तरफ से उद्घाटन मैच खेल रहे थे। इसके बाद वह फील्डिंग के दौरान घुटना चोटिल करवा बैठे। उनकी चोट काफी गहरी थी और वह बाहर हो गए। सर्जरी के बाद अब वह एक बार फिर से खुद को तैयार कर रहे हैं और मैदान पर उतने की कवायद में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+