क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप में होंगे नंबर 4 बल्लेबाज? जानें कौन से खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल हैं

India's number 4 in World Cup: वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया कैसी होगी और प्लेइंग इलेवन में नम्बर 4 पर कौन खेलेगा, इसे लेकर हर तरह के कयास आयर अटकलें लगाई जा रही हैं। नम्बर चार पर भारतीय टीम के लिए परेशानी लम्बे समय से देखी जा रही है। स्थायी रूप से कोई इस नम्बर पर नहीं रहा है।

युवराज सिंह के जाने के बाद नम्बर चार की पोजीशन पर भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ी खेले लेकिन वह बात नहीं थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ कुछ खिलाड़ी गए, नम्बर चार पर वही समस्या देखने को मिल रही है। भारत के पास नम्बर चार के लिए मौजूद कुछ विकल्पों पर यहाँ विचार किया गया है।

virat kohli

श्रेयस अय्यर: टीम इंडिया के लिए अय्यर नम्बर चार के स्थान पर कुछ समय के लिए खेले थे। 800 से ज्यादा रन उन्होंने बनाये हैं। ऐसे में वह एक विकल्प हो सकते हैं लेकिन दिक्कत फिटनेस को लेकर है। श्रेयस अय्यर चोट के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। फिट होकर लौटने पर ही वह खेल पाएंगे।

केएल राहुल: चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल भी एक नाम है, वह भी अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। केएल राहुल नम्बर चार पर खेलने में सक्षम हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके लम्बे अनुभव को देखते हुए वर्ल्ड कप में नम्बर चार दिया जा सकता है।

विराट कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है। कोहली नम्बर चार पर खेलने में बिलकुल सक्षम हैं। कोहली को इस नम्बर पर उतारने की बात पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी कही है। कोहली टीम इंडिया के लिए यहाँ धाकड़ काम कर सकते हैं।

अन्य खिलाड़ी: अन्य खिलाड़ियों में कुछ ऐसे नाम है, जिनको हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में आजमाया गया था। तिलक वर्मा एक विकल्प हैं लेकिन इतने युवा खिलाड़ी को बड़े टूर्नामेंट में उतारना भी रिस्क है। उनके अलावा संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज में निराश ही किया है। ईशान किशन भी ओपनर के तौर पर अच्छा खेलते हैं लेकिन नीचे आते ही उनका बल्ला खामोश हो जाता है। नम्बर चार की समस्या वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को परेशानी में डाल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+