Champions Trophy: क्या चैम्पियंस ट्रॉफी एक दिन पहले होगी दुबई शिफ्ट? पाकिस्तान पर हो सकता है बड़ा हमला
Champions Trophy: पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी होने में एक दिन का समय बचा हुआ है लेकिन वहां स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। हाइब्रिड मॉडल में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के ऊपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले खबर भी कुछ उसी तरह की देखने को मिली है।
दरअसल पाकिस्तानी आर्मी की तरफ से 16 फरवरी की रात को अफगानिस्तान के ऊपर एक भीषण हमला किया गया था। उसके बाद यह भी कहा गया कि आतंकियों के ऊपर एयर स्ट्राइक की गई है। बुधवार को ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच होना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरमल और पक्तिका पर आतंकी ठिकानों के ऊपर बमबारी की गई है। एयर स्ट्राइक के बाद माहौल गर्म हो गया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तानी आर्मी के बीच झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।
पाक द्वारा किये गए हमले में 100 ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर भी है, इस स्थिति में तालिबान भी कोई रणनीति जरूर बना रहा होगा। तालिबान की तरफ से चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे ग्लोबल इवेंट को निशाना भी बनाया जा सकता है। अब पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। अहम टूर्नामेंट से पहले इस तरह का घटनाक्रम हर टीम के लिए चिंता का विषय है।
Champions Trophy में टीम इंडिया दुबई में खेलेगी
भारतीय टीम को पहले ही इस तरह की स्थिति के कारण वहां भेजने से मना किया गया था और टीम इंडिया के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पाकिस्तान में खेलने के लिए गई हैं।
Champions Trophy शिफ्ट करने का अधिकार ICC के पास
अगर सुरक्षा को लेकर स्थिति खराब होती है, तो आईसीसी के पास टूर्नामेंट शिफ्ट करने का पूरा अधिकार है। बीच में भी ऐसा किया जा सकता है। यूएई में दुबई स्टेडियम में भारत के मैच हो ही रहे हैं। अबुधाबी और शारजाह के रूप में भी दो स्टेडियम मौजूद हैं। किसी भी खराब स्थिति से निपटने के लिए यह बैकअप तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications