एशिया कप में जसप्रीत बुमराह के बिना नहीं जाएगी टीम इंडिया? एक बार फिर से आया बड़ा अपडेट
Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट एशिया कप है। जसप्रीत बुमराह ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन मैच खेले थे। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्होंने ऐसा किया था। हालांकि उनकी गेंदबाजी में वही धार देखने को मिली थी।
कुछ खबरों में कहा गया था कि बुमराह एशिया कप के लिए टीम इंडिया में नहीं होंगे, वह आराम करने के लिए इस इवेंट से बाहर रहेंगे। बोर्ड उनका वर्कलोड मैनेजमेंट करेगा। इस बीच कहानी में बदलाव देखने को मिला है और अब बुमराह के खेलने की खबर है।

Jasprit Bumrah को लेकर बड़ी खबर
पीटीआई के अनुसार जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे टीम इंडिया को बड़ा फायदा मिलने वाला है। हालांकि, माना जा रहा है कि वर्कलोड मैनेज करने के लिए वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं। यह टेस्ट 2 से 6 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बुमराह अगर टीम में आते हैं, तो यह एक अच्छा संकेत होगा और टीम इंडिया को मजबूती भी मिलने वाली है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप खेलेगी। हालांकि टीम इंडिया का विरोध भी हो रहा है और पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने की मांग लगातार उठ रही है।
कब किया जाएगा टीम इंडिया का ऐलान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का चयन 19 या 20 अगस्त को किया जाएगा। बीसीसीआई की सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की तरफ से प्लेयर्स की मेडिकल रिपोर्ट भेजने के बाद टीम की घोषणा कर दी जाएगी। सूर्यकुमार यादव अभ्यास में लग गए हैं।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, दोनों टीमों के बीच मुकाबला 14 सितम्बर को होना प्रस्तावित है, इसके बाद अगले चरण में भी दोनों टीमों की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications