क्या सूर्यकुमार यादव को हाथ नहीं मिलाने पर होगी सज़ा, पाकिस्तान की शिकायत पर क्या करेगी ICC?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की और सूर्यकुमार यादव तुरंत पवेलियन चले गए। पाक प्लेयर्स से सूर्या और टीम इंडिया ने हाथ नहीं मिलाया था। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा है।

टॉस पर भी सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, ना ही उन्होंने नज़र मिलाई। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी शिकायत एशियाई क्रिकेट काउंसिल से की है, जिसके मुखिया पाकिस्तान के इंटेरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी हैं। अब समझना होगा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल क्या कर सकती है। हाथ नहीं मिलाने को लेकर आईसीसी के नियम क्या कहते हैं।

ind vs pak

क्या कहता है आईसीसी का नियम

क्रिकेट के आधिकारिक कानून MCC (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) तैयार करता है। इसके "Preamble to the Laws: Spirit of Cricket" में खिलाड़ियों से अपेक्षा की गई है कि वे विपक्षी टीम, अंपायर और खेल का सम्मान करें, जीत-हार को सहजता से स्वीकार करें और मैच खत्म होने के बाद विपक्षी को बधाई दें। हालांकि, इसमें हाथ मिलाने का ज़िक्र कहीं नहीं है।

​यानी टॉस से पहले कप्तानों का हाथ मिलाना और मैच खत्म होने पर टीमों का एक-दूसरे से हाथ मिलाना सिर्फ परंपरा और शिष्टाचार है, कोई कानूनी बाध्यता नहीं। आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट खिलाड़ियों से अपेक्षा करता है कि उनका व्यवहार खेल की आत्मा के अनुरूप हो, लेकिन हाथ मिलाना "जरूरी" श्रेणी में नहीं आता। इस वजह से पाकिस्तान की तरफ से मामले पर फ़ालतू हायतौबा मचाई जा रही है। नियमों में ऐसा नहीं है।

भारत ने दर्ज करा दिया अपना विरोध

पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान स्पॉन्सर आतंकियों ने किया था। भारत ने मुकाबला खेला लेकिन उस गम को नहीं भूले। पाक को एहसास दिला दिया कि रिश्तों में कुछ ठीक नहीं हुआ है। भारत ने एक तरह से पहलगाम हमले का विरोध दर्ज कराया है।

सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और जीत भारतीय आर्मी को समर्पित करने की बात कही थी। इसके बाद पाक कप्तान को आना था लेकिन पाकिस्तानी मैनेजमेंट पहलगाम हमले के बारे में सुनकर बौखला गया और अपने कप्तान को पोस्ट मैच पर ब्रॉडकास्ट से बात करने नहीं भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+