Suresh Raina Retirement: संन्यास लेने के बाद भी ब्लू जर्सी में दिखेंगे रैना? हालिया बयान में किया था इशारा?

नई दिल्ली, 06 सितंबर। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोट बल्लेबाज और अपने चौके-छक्कों से गेंदबाजों की बैंड बजाने वाले मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना अब आपको आईपीएल के भी मैचों में नजर नहीं आएंगे।

'मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं'

'मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं'

अपने संन्यास का ऐलान खुद सुरेश रैना ने ही ट्विटर के जरिए किया है। रैना ने मंगलवार को ट्वीट किया है कि 'अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक परम सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। मैं धन्यवाद करना चाहूंगा राजीव शुक्ला सर और अपने सभी प्रशंसकों का, जिन्होंने मुझ पर इतना प्यार, सपोर्ट और अटूट विश्वास जताया।'

रैना अब घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे लेकिन...

रैना अब घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे लेकिन...

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रैना ने बीसीसीआई और यूपीसीए को बता दिया है कि वो अब घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे। वैसे भले ही रैना ने इस तरह का ऐलान किया हो लेकिन अब आप उन्हें एक बार ब्लू जर्सी में देख सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय T20 लीग्स में दिखाई देंगे रैना?

अंतरराष्ट्रीय T20 लीग्स में दिखाई देंगे रैना?

दरअसल ऐसी खबरें हैं कि सुरेश रैना अब आपको अंतरराष्ट्रीय T20 लीग्स में दिखाई देंगे। रैना अब साउथ अफ्रीका, यूएई और श्रीलंका की T20 लीग्स का हिस्सा होंगे और रोड सेफ्टी सीरीज भी खेल सकते हैं। हाल ही में एक मीडिया इवेंट में रैना ने कहा था कि 'बहुत सारी चीजें एक साथ चल रही हैं, जैसी ही सब क्लीयर होगा, वो ऐलान कर देंगे और आज उन्होंने संन्यास लेकर लीग्स खेलने वाली बात पर फौरी तौर पर मुहर लगा दी है।'

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खैलेंगे रैना?

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खैलेंगे रैना?

मालूम हो कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज 10 सितंबर से कानपुर में होने जा रहा है। इस सीरीज के कैप्टन सचिन तेंदुलकर हैं और अगर अब सुरेशा रैना इस सीरीज का हिस्सा बनते हैं तो जाहिर है वो तेंदुलकर की कप्तानी में खेलेंगे।

टीम इंडिया टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन

फिलहाल इस सीरीज में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया की ओर से अभी तक जो प्रस्तावित टीम है, उसमें तो रैना नहीं है लेकिन हो सकता है कि आज के बाद टीम बदल जाए। गौरतलब है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है।

अभी टीम का प्रारुप ये है...लेकिन बदलाव संभव

अभी टीम का प्रारुप ये है...लेकिन बदलाव संभव

  • सचिन तेंदुलकर (कप्तान),
  • युवराज सिंह,
  • यूसुफ पठान,
  • इरफान पठान,
  • हरभजन सिंह,
  • नमन ओझा,
  • प्रज्ञान ओझा,
  • विनय कुमार,
  • मुनफ पटेल,
  • एस बद्रीनाथ,
  • मनप्रीत गोनी,
  • राहुल शर्मा,
  • राजेश पवार,
  • अभिमन्यु मिथुन और
  • स्टुअर्ट बिन्नी।

क्या कहा था रैना ने?

दरअसल हालिया बयान में रैना ने कहा था कि 'अब यूपी में काफी अच्छे क्रिकेटर आ गए हैं,लड़कों ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को अच्छे से संभाल लिया है और वो अभी दो-तीन साल और क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसलिए अब वो इंटरनेशनल लीग्स पर फोकस कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+