'तेरी शादी करवा देंगे,' शिखर धवन कराएंगे चहल की दूसरी मैरिज? धनश्री के आरोपों के बीच खुलकर किया सपोर्ट
Yuzvendra Chahal and Shikhar Dhawan: युजवेंद्र चहल के ऊपर एक्स वाइफ धनश्री वर्मा हर दिन कोई न कोई आरोप जड़ती दिखाई देती हैं। ओटीटी रियलटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनश्री ने चहल की जमकर धज्जियां उड़ाने का काम किया है। उनको शादी के दो महीने में चीट करने इंसान तक बताया, इस बीच काफी आरोपों के बाद चहल अब दिखे हैं।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन के साथ युजवेंद्र चहल एक वीडियो में नजर आए हैं और वहां शादी की बात हो रही है। वीडियो में बैकग्राउंड ऑडियो में चहल को कहा जा रहा है कि तुम्हारी शादी करवा देंगे बेटा। पहले मेरी शादी तो हो जाए। इस फनी वीडियो में चहल को धवन के बेटे के रूप में दर्शाया गया है।

धवन की बात सुनकर चहल चौंक जाते हैं और पूछते हैं कि पापा आपकी शादी? इसके बाद फ्रेम में धवन की गर्लफ्रेंड सोफिया आती हैं। तब धवन कहते हैं कि यह है तेरी तीसरी मां। धवन इस दौरान चहल को कुछ खिलाते हैं। यह फनी वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
इस वीडियो को धवन एक मजेदार कैप्शन भी देते हैं। वह लिखते हैं कि एक बार फिर से दूल्हा बनने का मन है बेटा, तो रुक जा थोड़ा। फैन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है, यूजर्स ने लिखा कि दो भाई और दोनों तबाही। धवन का अंदाज लोगों को हमेशा पसंद आता है क्योंकि उनके वीडियो में मजाक भरा होता है।
युजवेंद्र चहल इस समय खाली टाइम में मस्ती कर रहे हैं। शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ व्यस्त हैं और धनश्री वर्मा शो में चहल को लगातार नीचा दिखाने का काम कर रही हैं। एक दिन पहले ही अरबाज से बात करते हुए धनश्री ने चहल को गलत बताया और कहा कि मेरा पार्टनर गलत था, उसके बाद भी मैंने साथ दिया।
इसके अलावा एलिमनी, शादी और कई मुद्दों पर वह बात करती रही हैं। चहल की तरफ से इन आरोपों के ऊपर कुछ नहीं कहा गया है। आने वाले समय में शायद वह किसी प्लेटफॉर्म पर बोलें, तो अलग बात है।












Click it and Unblock the Notifications