वैभव सूर्यवंशी की जगह होगी संजू सैमसन की वापसी? गौतम गंभीर के बयान का क्या है संकेत?

Sanju Samson: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में हार मिलने के बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। संजू सैमसन की वापसी को लेकर भी मांग उठी है। सैमसन की जगह शामिल वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी दो मैचों में लगातार फ्लॉप रहा है। मैच के बाद गौतम गंभीर ने अहम बयान दिया है।

गौतम गंभीर के बयान को देखा जाए, तो संजू सैमसन को अगले मैच में फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। प्रेस वार्ता में गौतम गंभीर ने एक अहम बात कही है, जिसके मायने निकाले जा सकते हैं। यह तो तय दिख रहा है कि अगले मैच में टीम बदलेगी।

Sanju Samson

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

गौतम गंभीर ने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन अहम होता है और बेहतर नतीजे देने वाली टीम को मैदान पर उतारने का प्रयास किया जाता है। ऐसा नहीं है कि संजू सैमसन अब इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते हैं। सबसे अहम बात यह होती है कि रिजल्ट क्या आ रहा है।

कैसे होगी सैमसन की वापसी?

गौतम गंभीर के इस बयान को देखा जाए, तो सैमसन की वापसी अगले मैच में फिर से हो सकती है। अब सवाल यह उठता है कि उनको किस प्लेयर की जगह टीम में शामिल किया जाएगा। यहां ओपनिंग स्लॉट में अभिषेक शर्मा का नाम तो फिक्स है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी का आता है। वह पिछले दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं लेकिन उनको शायद एक मैच और दिया जाएगा।

संजू सैमसन को मौका देने के ले तिलक वर्मा को टीम से बाहर किया जाना चाहिए। वह फ्लॉप ही चल रहे हैं। हालांकि वह उपकप्तान हैं लेकिन जीत दर्ज करने के लिए ठोस फैसले लेने पड़ते हैं। सैमसन को नंबर तीन पर भेजते हुए ईशान किशन को पांचवें स्थान पर धकेल सकते हैं। इस तरह संजू की टीम में जगह बन सकती है।

टीम इंडिया के पास अंतिम मौका

भारत के पास अब एक ही मैच बचा है, जिसमें जीतकर सीरीज में बरकरार रहा जा सकता है। अगर चौथा मैच भारतीय टीम हार जाती है, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। उसके बाद टीम में बदलाव करने का कोई फायदा नहीं होगा। देखना होगा कि कोच, कप्तान और टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है।

IND vs ENG: तीसरे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, श्रेयस अय्यर समेत ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
IND vs ENG: तीसरे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, श्रेयस अय्यर समेत ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+