कप्तानी से हटाने के बाद रोहित शर्मा लेंगे रिटायरमेंट? चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने दिया बड़ा संकेत

Rohit Sharma: भारतीय टीम के वनडे कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह अब शुभमन गिल ने ली है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा करते ही स्थिति साफ़ हो गई। रोहित को हटाते हुए गिल को कमाना थमा दी गई। रोहित की कप्तानी में इसी साल भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल दिलाया है।

कप्तानी से हटाने के बाद रोहित को शायद टीम से बाहर करने की योजना पर भी काम चल रहा है। उनके साथ विराट कोहली का नाम भी शामिल हो सकता है। अजित अगरकर की तरफ से कुछ ऐसा ही संकेत दिया गया है। यह भी हो सकता है कि रोहित शर्मा रिटायरमेंट के घोषणा कर दे।

rohit sharma

रोहित और कोहली शायद ऑस्ट्रेलिया में अपनी अंतिम वनडे सीरीज खेलकर गेम को अलविदा कह दें। प्रेस वार्ता में अजित अगरकर के बयान से यही मायने निकलकर सामने आ रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित और कोहली दोनों स्पष्ट नहीं हैं।

अगरकर ने खुद आकर बना दिया माहौल

यह बात खुद अजित अगरकर ने कही है कि रोहित और कोहली वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं। इससे साफ़ हो जाता है कि आने वाले समय में इन दोनों को टीम से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा दोनों को संन्यास लेने के लिए भी कहा जा सकता है। वर्ल्ड कप 2027 के लिए अगरकर ने इतना जल्दी माहौल बनाकर रोहित-कोहली के ऊपर दबाव बनाने का काम किया है।

रोहित-कोहली वर्ल्ड कप की योजना से बाहर?

अगर रोहित और कोहली को वर्ल्ड कप की योजनाओं में रखा जाता, तो रोहित ही कप्तान होते और गिल को वर्ल्ड कप के लिए कप्तान नहीं बनाया जाता। इससे साफ़ हो जाता है कि सोची-समझी रणनीति के तहत दोनों दिग्गजों को किनारे लगाने का काम किया जा रहा है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में अगर रोहित खेलेंगे, तो कप्तानी उनके पास होना लाजमी है। बीसीसीआई रोहित को वर्ल्ड कप से बाहर करने की योजना पर काम कर रही है, इस वजह से ही उनकी कप्तानी छीनी गई है।

टेस्ट वाली कहानी दोहराई जाएगी?

जिस कप्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब दिलाया हो, उससे अगली ही सीरीज में कप्तानी छीन लेना समझ से परे है। अगरकर ने रोहित को टेस्ट में भी कप्तानी से हटाया था। इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट लिया था। कुछ दिनों में कोहली ने भी रिटायरमेंट लिया था। अब उसी तरह की कहानी एक बाद फिर से देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+