क्या Rinku Singh इंग्लैंड के खिलाफ आज नहीं खेलेंगे? कौन कर सकता है उनको रिप्लेस

Rinku Singh: भारतीय टीम में रिंकू सिंह ने कुछ ही समय में एक बेह्त्रेने फिनिशर की भूमिका अदा की है। अंतिम ओवरों में उनका बल्ला चलता है और गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। रिंकू सिंह ने सबसे पहले यह काम आईपीएल में किया था, उस समय यश दयाल को उन्होंने निशाना बनाया था।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में रिंकू सिंह का खेलना तय नजर नहीं आ रहा है। प्लेइंग इलेवन में उनको शामिल करना थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है। उसके पीछे कुछ कारण भी हैं। प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन देखकर टीम को उतारा जाएगा।

rinku singh

रिंकू को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए कुछ प्लेयर्स को बाहर रखना पड़ेगा, तभी बतौर प्रोपर बल्लेबाज उनको टीम में जगह मिल पाएगी। इसके लिए धाकड़ गेंदबाज और ऑल राउंडर को बाहर रखने की आवश्यकता होगी। नंबर सात की पोजीशन पर जंग हो सकती है।

भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से पैक नज़र आ रहा है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा आते हैं। तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो शतकीय पारियां खेली थी, ऐसे में उनको इस जगह से शायद ही कोई हिला सकता है।

Rinku Singh का कट सकता है पत्ता

चौथे स्थान पर सूर्या और पांचवें नम्बर पर नितीश रेड्डी हो सकते हैं। रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया में किये गए धाकड़ प्रदर्शन का इनाम यहाँ मिल सकता है। इस स्थिति में रिंकू का पत्ता कट जाता है क्योंकि छठे स्थान पर हार्दिक पांड्या होंगे और बाद में उपकप्तान अक्षर पटेल आएँगे।

Rinku Singh के लिए किसे करना होगा बाहर

अब सातवें स्थान पर रिंकू को लाया जा सकता है लेकिन उसके लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई को बाहर करना पड़ेगा। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह नहीं मिले, तो रिंकू सिंह खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। हालांकि रिंकू का औसत टी20 में काफी अच्छा है, उन्होंने 46 के औसत और 165 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+