IPL 2025: क्या इस बार भी RCB नहीं जीतेगी ट्रॉफी? AI ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

RCB: आईपीएल शुरू होते ही हर साल एक वाक्य सिखाई देता है, 'ई साला कप नामदे,' इसका अर्थ है कि इस साल कप हमारा है और फिर निराशा हाथ लगती है। आरसीबी के प्रशंसकों को लम्बे समय से आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार है लेकिन सपना पूरा नहीं हो पा रहा।

इस बार फिर से आरसीबी के फैन्स टीम की जीत को लेकर प्रचार करने में लगे हुए हैं। आरसीबी ने लीग चरण में अब खेले गए मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है और तालिका में दूसरा स्थान बनाया है, अब सवाल वही है कि क्या आरसीबी इस साल ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

rcb

आरसीबी ने 11 मैचों में कुल 16 अंक हासिल करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान बनाया है। एक मैच जीतने पर प्लेऑफ़ पक्का हो जाएगा। जिस तरह की लय इस टीम ने बनाई है, उससे तो यही लग रहा है कि इस बार प्लेऑफ़ की दौड़ में आसानी से विजय मिल जाएगी।

तमाम तरह की भविष्यवाणियाँ होती हैं, तो हमने भी AI से आरसीबी का भविष्य टटोलने का प्रयास किया और पूछा कि यह टीम इस सीजन टाइटल जीतने में सफल हो पाएगी या नहीं। यह सवाल जब चैटजीपीटी से पूछा गया तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

RCB के लिए AI की भविष्यवाणी

इसमें बताया गया कि आज की तारीख में आरसीबी के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह इस सीजन टाइटल जीत सकती है लेकिन कुछ फैक्टर इसमें रोड़ा बन सकते हैं। उनमें रजत पाटीदार की चोट और हेजलवुड की अनुपस्थिति अहम बताई गई।

RCB का नेगेटिव पॉइंट क्या है

इसके अलावा आरसीबी में मिडिल ऑर्डर में स्थायित्व की कमी का उल्लेख भी AI ने किया। यह भी बताया गया कि आरसीबी जीत की प्रबल दावेदार तो है लेकिन पूरी तरह से कुछ नहीं कहा जा सकता है। टीम को संतुलित रखते हुए अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस तरह एआई ने आरसीबी को एकतरफा जीत दर्ज कर टाइटल हासिल करने वाली टीम नहीं माना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+