क्या RCB इस साल IPL जीतेगी? AB De Villiers के जवाब ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। दो बड़े मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद टीम के बैलेंस और प्रदर्शन को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और RCB के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बड़ा बयान दिया है।

डिविलियर्स का कहना है कि इस बार RCB की टीम पिछले सीजन की तुलना में 10 गुना बेहतर दिख रही है और शुरुआती बढ़त का फायदा टीम को आगे मिलेगा। उनके इस बयान ने क्रिकेट फैंस के बीच तहलका मचा दिया है।

Royal Challengers Bengaluru rcb

RCB का बैलेंस इस बार 10 गुना बेहतर
अपने पॉडकास्ट 'AB de Villiers 360' पर बातचीत करते हुए डिविलियर्स ने RCB की इस सीजन की टीम को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब मैंने RCB के बारे में बात की थी, तो कहा था कि उन्हें बैलेंस की जरूरत है। IPL में सिर्फ बल्लेबाजों या गेंदबाजों से नहीं, बल्कि सही बैलेंस और विकल्पों से टीम बनती है। इस साल RCB का बैलेंस गजब का है।'

डिविलियर्स ने भारत के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चयन को भी RCB के गहराई भरे स्क्वॉड का बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि, भुवी जैसे अनुभवी गेंदबाज को टीम में देखना शानदार था। जब आपके पास ऐसा खिलाड़ी बैकअप के तौर पर हो, तो इससे पता चलता है कि टीम कितनी मजबूत है।'

चेपॉक में ऐतिहासिक जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
RCB ने इस सीजन में अब तक दोनों मुकाबले विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर जीते हैं- पहला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को ईडन गार्डन्स में और दूसरा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके किले चेपॉक में हराकर जीता। चेन्नई के खिलाफ RCB की 50 रन की जीत खास थी, क्योंकि यह उनकी वहां 2008 के बाद पहली जीत थी।

Take a Poll

खिताब के प्रबल दावेदार
डिविलियर्स ने कहा कि, KKR को उनके घर में हराना और फिर CSK को चेपॉक में मात देना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। RCB ने दोनों मैच जीतकर दिखा दिया कि वे इस बार खिताब के प्रबल दावेदार हैं। अब आगे का सफर उनके लिए आसान हो सकता है।

राजत पाटीदार की कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी
RCB की कप्तानी कर रहे राजत पाटीदार की भी डिविलियर्स ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, एक युवा कप्तान के लिए विराट कोहली के बड़े पदचिह्नों पर चलना आसान नहीं होता। लेकिन पाटीदार ने जिस तरह से कप्तानी की है और बल्लेबाजी में जो संयम दिखाया है, वह शानदार है। चेन्नई के खिलाफ मैच में पाटीदार ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

डिविलियर्स ने कहा कि CSK की सबसे बड़ी गलती पाटीदार के कैच छोड़ना थी, जिसने मैच का रुख बदल दिया।उन्होंने कहा कि, CSK ने पाटीदार को दो बार ड्रॉप किया और यही टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। RCB के लिए यह शानदार जीत रही।

क्या इस बार RCB ट्रॉफी जीत पाएगी?
RCB के धमाकेदार प्रदर्शन को देखकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह साल RCB का होगा? AB de Villiers का जवाब साफ था- हम अभी ये नहीं कह सकते कि ये साल RCB का है, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि यह उनका सबसे अच्छा सीजन हो सकता है। टीम का बैलेंस जबरदस्त है और वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।'

RCB का होम ग्राउंड कौन सा है?

RCB का होम ग्राउंड बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है, जो अपनी बैटिंग फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+