1 मुकाबला खेला और 26 की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा, ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी के फैसले ने मचाया तहलका

ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर ने अपने फैसले से वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया है। इस तरह के निर्णय के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। महज 26 साल की आयु में इस क्रिकेटर ने रिटायरमेंट ले लिया है। उनको संन्यास लेने के लिए कहा गया था।

तकनीक में खराबी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर को संन्यास का फैसला लेना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी विल पुकोव्सकी ने रिटायरमेंट लिया है। ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर को भविष्य का स्टार माना जा रहा था लेकिन उनके लिए चीजें खराब हो गई हैं।

Will Pucovski

पुकोवस्की का करियर कई बार सिर में चोट लगने से प्रभावित रहा है। मार्च 2024 में उनकी सबसे हालिया चोट विशेष रूप से गंभीर थी। बार-बार लगने वाली इन चोटों ने उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डाला है, जिसके कारण उन्हें खेल से दूर रहने का कठोर निर्णय लेना पड़ा। कई बार गेंद उनके हेलमेट पर लगी है।

उनको नियमित रूप से सिर में चोट का सामना करना पड़ा है। उनमें कुछ चोटें ऐसी थी जो मस्तिष्कघात का कारण भी बन सकती थीं। इससे उनके लिए खेलना और चुनौतीपूर्ण हो गया था। मेडिकल विशेषज्ञों ने उनको आगे नहीं खेलने की सलाह दी क्योंकि बार-बार चोट से कॉन्कशन गहरा हो सकता था।

पुकोवस्की ने जनवरी 2021 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। अपार क्षमता दिखाने के बावजूद उनका करियर अक्सर चोटों के कारण बाधित हुआ, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का पूरी तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाए।

उनके आंकड़ों की तरफ नजर डालने पर पता चलता है कि 36 प्रथम श्रेणी मैचों में पुकोवस्की ने 45.19 की औसत से 2,350 रन बनाए, जिसमें सात शतक शामिल हैं। उन्होंने 2020/21 सीज़न के दौरान सिडनी में भारत के खिलाफ़ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने दो पारियों में क्रमशः 62 और 10 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+