टेस्ट और टी20 के बाद कोहली-रोहित वनडे में भी एक साथ लेंगे संन्यास? कब कहेंगे ODI क्रिकेट को अलविदा
Virat Kohli and Rohit Sharma: रेबियाई सरजमीं और दिन था 29 जून 2024, जब भारत के दो धुरंधर क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पराजित करने के तुरंत बाद दोनों ने गेम को अलविदा कह दिया था।
दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी, इसके बाद हासिल करने के लिए कुछ बचा नहीं था, लिहाजा युवाओं को मौका देते हुए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इसके बाद टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों एक्टिव रहे।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली और बाद में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा। कोहली और रोहित दोनों के ऊपर सवाल खड़े हुए और टीम से बाहर करने के मांग उठने लगी।
रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने साफ़ बता दिया कि अब आगे जगह नहीं बन रही है, तो उन्होंने रिटायरमेंट के घोषणा कर दी। इस बीच खबर आई कि कोहली ने भी बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। इस पर बोर्ड ने उनको फिर से विचार करने के लिए कहा लेकिन कोहली अपने निर्णय पर अडिग रहे और रिटायरमेंट ले लिया।
टी20 और टेस्ट दोनों में रोहित-कोहली की जोड़ी ने एक साथ संन्यास लिया, जो फिल्म शोले के जय और वीरू की याद दिला देते हैं। अब सवाल यह है कि क्या कोहली और रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में भी संन्यास एक साथ ही लेने वाले हैं।
Virat Kohli और Rohit वनडे में एक्टिव
दोनों प्लेयर्स ने हाल ही में दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए टाइटल अपने नाम किया है। रोहित शर्मा तो एकदिवसीय टीम के कप्तान भी हैं। उनकी तरफ से वनडे में खेलते रहने का दावा किया गया है, कोहली भी इस प्रारूप में एक्टिव हैं।
Virat Kohli और Rohit कब छोड़ेंगे वनडे क्रिकेट
दोनों के रिटायरमेंट की बात करें, तो साल 2027 में होने वाला वर्ल्ड कप आखिरी हो सकता है। उस वर्ल्ड कप में खेलने का सपना इन दोनों का होगा। उसके बाद शायद खेल को अलविदा कह देंगे। दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में यह वर्ल्ड कप खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications