क्या बुमराह इंग्लैंड दौरे पर नहीं खेलेंगे? ताजा अपडेट ने बढ़ाई चिंता, IPL में शामिल तो टेस्ट सीरीज में क्या परे
Jasprit Bumrah: पीठ में चोट से ठीक होने के बाद जसप्रीत बुमराह की आईपीएल में वापसी हुई थी और अब एक बार फिर से उनके बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि वह अभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस में खेल रहे हैं लेकिन असली मुकाबला टेस्ट क्रिकेट होगा।
आईपीएल के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड औरे पर जाना है। इंग्लैंड में टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और यह सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। खबर सामने आ रही है कि उनको लीडरशिप से जुडी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, बोर्ड ने ऐसा निर्णय लिया है।

फिटनेस को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में बुमराह को टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। अब इंग्लैंड दौरे को लेकर आई इस खबर से एक चीज और साफ़ हो गई है। बुमराह टीम के उपकप्तान हैं और उनको कोई जिम्मा नहीं मिलेगा। इसका मतलब रोहित शर्मा ही कप्तानी करने वाले हैं। बुमराह को सहाय उपकप्तान भी नहीं बनाया जाए।
Jasprit Bumrah सभी मैच नहीं खेलेंगे?
अगर बुमराह लीडरशिप दायित्व के साथ नहीं होंगे, तो उनको सभी टेस्ट मैचों में खेलते हुए देख पाना भी एक मुश्किल काम हो जाता है। उनको एक या दो टेस्ट मैचों में आराम दिया जा सकता है। चोट की समस्या को देखते हुए यह फैसला देखने को मिल सकता है।
Jasprit Bumrah नहीं होंगे उपकप्तान
इंडियंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड को अब नए उपकप्तान की तलाश है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया कि बोर्ड को ऐसा खिलाड़ी चाहिए, जो पांच टेस्ट के खेल पाए, उसे उपकप्तान की भूमिका दी जानी चाहिए। इस वजह से अलग-अलग मैच के लिए उपकप्तान को बदलना नहीं चाहते।
आईपीएल का लीग चरण समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में बोर्ड की चयन समिति टेस्ट टीम को लेकर भी काम कर रही है। आगामी कुछ समय में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम की घोषणा कर दी जाएगी। अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति किसे उपकप्तान बनाएगी, यह देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications