IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल

Axar Patel Injury: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रनों से जीत मिली। लेकिन, इस मैच के दौरान टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई। टीम के स्टार ऑलराउंडर चोटिल हो गए, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ अगले बड़े मैच से पहले टीम की चिंता बढ़ गई है।

यह घटना तब हुई जब अक्षर पटेल, शिवम दुबे की गेंद पर हम्मद मिर्जा (Hammad Mirza) का कैच लेने के लिए दौड़े। गेंद उनके हाथ से छिटक गई और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े, जिससे उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह देखकर फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों ही चिंतित हो गए।

asia cup 2025 team india

कोच ने दिया बड़ा अपडेट

मैच के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने अक्षर पटेल की चोट पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि अक्षर फिलहाल ठीक दिख रहे हैं। दिलीप ने कहा कि, 'मैंने अभी-अभी अक्षर को देखा है, वह इस समय ठीक लग रहा है। मैं अभी बस इतना ही कह सकता हूं।'

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर क्या कहा?

कोच दिलीप से जब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मैच के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि टीम हर मैच को एक जैसा ही मानती है। उन्होंने कहा, 'हमारा हर मैच एक जैसा ही होता है। हमें पता है कि शेड्यूल कैसा है, इसलिए हम तैयार हैं।'

ओमान के खिलाफ मिली जीत के साथ, भारत ने ग्रुप ए में टॉप पर रहकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सुपर 4 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भिड़ेगा।

India Next Match: कब-कहां होगा भारत का अगला मैच?
यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 21 सितंबर, 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। इस मैच का इंतजार सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि पूरी क्रिकेट जगत को है।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+