IND vs ENG: क्या अश्विन राजकोट टेस्ट में फिर से खेलने आएँगे? जानिए क्या अपडेट सामने आया है
Ravichandran Ashwin: राजकोट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद रात को ही खबर आई थी कि रविचंद्रन अश्विन घर में मेडिकल इमरजेंसी के चलते चले गये हैं और वह तीसरे दिन के खेल में नहीं आए थे। बीसीसीआई ने उनको रिलीज करने का बयान जारी किया था।
हर कोई यह जानकर हैरान था कि अश्विन अचानक क्यों गए हैं। बाद में खबरें आई थीं कि चेन्नई में उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबियत खराब है। इससे साफ़ हो गया था कि अश्विन आगे नहीं खेल पाएंगे। हालांकि तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 319 पर समेट दिया था।

इन सबके बीच अब एक खबर ऐसी भी आ रही है कि अश्विन इस टेस्ट मैच में फिर से खेल सकते हैं। अभी मुकाबले में दो दिनों का खेल बाकी है। सवाल है कि क्या अश्विन फिर से खेलने के लिए आएँगे? भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है।
कॉमेंट्री के दौरान कार्तिक ने कहा है कि अश्विन इस मैच में खेलने के लिए कभी भी वापस आ सकते हैं। वह सीधा आकर गेंदबाजी कर सकते हैं। अंपायरों ने अश्विन को यह छूट दी है। अब कार्तिक के इस बयान को देखा जाए, तो अश्विन वापस आ भी सकते हैं। कार्तिक भी चेन्नई से हैं। उनके पास अश्विन के परिवार को लेकर कोई अपडेट जरुर आया होगा। शायद इसी वजह से उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है।
अश्विन को टीम से रिलीज करने के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्थिति साफ़ की थी। शुक्ला ने कहा था कि अश्विन की मां की तबियत खराब होने के कारण वह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम अश्विन की मां के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।
उल्लेखनीय है कि राजकोट टेस्ट मैच में ही अश्विन ने अपने 500 विकेट भी पूरे किये हैं। वह भारत के लिए सबसे तेज 500 विकेट का आंकड़ा पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहली पारी में भारत के 445 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 319 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारत ने 2 विकेट पर 196 रन बनाए हैं। जायसवाल ने तीसरा टेस्ट शतक जमाया।












Click it and Unblock the Notifications