IPL 2024: क्या अर्जुन तेंदुलकर आज का मैच खेलेंगे? क्यों रखा जा रहा है उनको लगातार टीम से बाहर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस आईपीएल से आधिकारिक रूप से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बिलकुल करीब है। मुंबई आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है। हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होना है। यह मुकाबला काफी अहम है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस में कई खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा ही बने रह गए। उनमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। सवाल यह भी है कि पिछले साल आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को इस बार खेलने का मौका मिलेगा भी या नहीं।

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर को मिल पाएगा मौका?

मुंबई इंडियंस आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना अहम मैच खेलेगी। इस मैच में अर्जुन के खेलने का आसार नजर नहीं आ रहा है। टीम के धांसू खिलाड़ी भी अब तक कुछ नहीं कर पाए हैं। मुंबई प्लेऑफ़ से बाहर होने के करीब है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट सभी मजबूत दावेदारों को ही मैदान पर उतारेगा।

क्या है मुंबई इंडियंस की रणनीति?

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक प्लेऑफ़ को देखते हुए ही टीम की प्लेइंग इलेवन निर्धारित की है। हालांकि प्लान काम नहीं कर पाया और लगातार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। गेंदबाजी विभाग में कॉम्बिनेशन बेहतरीन रखने का भी प्रयास हुआ। ऐसे में अर्जुन को अब तक बाहर ही बैठना पड़ा है।

सचिन की नहीं कोई भूमिका?

सचिन तेंदुलकर टीम के मेंटर हैं और अर्जुन उनके बेटे हैं। इसके बाद भी उनको मौका नहीं मिला है। इसे टीम के हित को लेकर देखा जाना चाहिए। सचिन भी नहीं चाहते होंगे कि टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उनके बेटे को प्लेइंग इलेवन में आना चाहिए। टीम की प्राथमिकता प्लेऑफ़ रही है लेकिन अब लगभग ये उम्मीदें भी समाप्त हैं।

हार्दिक पांड्या ने की थी स्थिति साफ़

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी पहले ही अपने 12 नामों को लेकर बयान दिया था, इसमें अर्जुन नहीं थे। हालांकि बाद में नेहल वढ़ेरा को प्लेइंग इलेवन में लाया गया था। बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए ऐसा किया गया था। आज होने वाले मैच में मुंबई की हार होती है, तो अर्जुन को अगले मैच में खिलाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+