WI vs SA T20: रोवमैन पॉवेल ने बताया वेस्टइंडीज ने कैसे T10 के स्टाइल में जीता टी20 मुकाबला
West Indies vs South Africa 1st T20: वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने बताया साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10.3 ओवर में 132 रन बनाने का राज, कैरेबियन ने T10 की तरह जीता 11 ओवर का टी20 मैच

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (South Africa vs West Indies) के बीच बड़ा ही रोमांचक मैच हुआ जहां बारिश ने ऐसा प्रकोप दिखाया कि टी20 मुकाबला टी-10 बन गया और वेस्टइंडीज के लिए इस फॉर्मट को भी खेलने का आदी होना उनके लिए वरदान साबित हुआ। इस टीम का क्लियर फॉर्मूला है- छोटे फॉर्मेट और उसमें भी बॉल जितनी कम हो उतना ही बढ़िया! ये बात विंडीज ने एक बार फिर से साबित कर दी है कि वे पॉवर हिटिंग में सबसे आगे रहेंगे। (Photo- West Indies Twitter)
11 ओवर का छोटा लेकिन रोमांचक मैच-
ये मैच वेस्टइंडीज के साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज का हिस्सा है जहां वे दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से हार चुके हैं, तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराकर कर चुके हैं और अब तीन मैचों की टी20 सीरीज का ये पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में हुआ जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना और दक्षिण अफ्रीका ने 11 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।
इसके जवाब में हमें जो देखने को मिला वह शानदार था। मैच का फैसला अंतिम ओवर में हुआ। एक समय वेस्टइंडीज ने इस टारगेट को आसान बना दिया था लेकिन ये सिंसादा मगाला द्वारा फेंका गया ओवर था जिसने मामले दक्षिण अफ्रीका को रेस में बनाए रखा।
पॉवेल ने बताया- T10 फॉर्मेट की आदत है
इस मैच में ब्रेंडन किंग ने पॉवरप्ले में बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार दिखाई और जो भी बल्लेबाज आता गया वो बड़े हिट लगाता गया। अंत में ये प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान रोवमैन पॉवेल (rowman powell) थे जिन्होंने 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। पॉवेल ने मैच के बाद कहा कि जिस तरह से वे वनडे में आउट हुए थे, उसने उनको झकझोर दिया था। इस आत्ममंथन से उनको अपने बेसिक्स सही करने की प्रेरणा मिली और फिर सबसे बड़ी बात उन्होंने यही कही कि टीम के अधिकतकर खिलाड़ी टी10 फॉर्मेट के आदी हैं। ये वेस्टइंडीज की जीत का बड़ा कारण रहा।
पॉवेल ने ब्योर्न फोर्टुइन की गेंदबाजी पर कैरेबियाई पारी के 8वें ओवर में तीन छक्के उड़ाए। उन्होंने माना कि हर बार इंटरनेशनल बॉलर पर एक ही ओवर में तीन छक्के लगाना संभव नहीं होगा। आपके हमेशा बेसिक्स पर काम करते जाना होगा। नई गेंद से विकेट लेना जरूरी है तभी आप इस ताकतवर दक्षिण अफ्रीकी टीम को रोक पाओगे।












Click it and Unblock the Notifications