SA vs WI: साल 2024 में पहली बार हुआ ये कारनामा, जानें अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच में ऐसा क्या हुआ?

South Africa West Indies 1st Test Draw: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। साल 2024 का पहला ड्रॉ टेस्ट मैच है। इससे पहले इस साल जो भी मैच खेले गए, वह ड्रॉ पर आकर समाप्त हुए। पिछले मैचों के नतीजे निर्णायक रहे थे। केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी कर 8 विकेट चटकाए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंतिम दिन वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 201 रन बनाए, जिसके बाद मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका का पहली पारी में प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में कुल 357 रन बनाए। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 86 रन बनाए, जबकि टोनी डी जियोर्जी ने 78 रन जोड़े। टीम के लिए उच्च स्कोर बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम संघर्ष करती रही और केवल 233 रन ही बना सकी। जिससे दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों की बढ़त मिली।

WI Vs RSA 1

ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए 68 रन

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक बल्लेबाजी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने 50 गेंदों पर 68 रन बनाए और टोनी डी जियोर्जी ने 45 रन का योगदान दिया। टीम ने 173 रन पर अपनी पारी घोषित की और वेस्टइंडीज के सामने 298 रनों का लक्ष्य रखा।

ड्रॉ पर समाप्त हुआ मुकाबला

एलिक अथानाज ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 92 रन बनाकर शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। जेसन होल्डर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके प्रयासों के बावजूद समय समाप्त होने के कारण मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

15 अगस्त से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अगस्त से शुरू होने वाला है। वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों में से एक जीत और 26.67% पीसीटी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं वेस्टइंडीज आठ मैचों में से एक जीत और 20.83% पीसीटी के साथ तालिका में सबसे नीचे है। आगामी मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि उनका लक्ष्य डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+