WI vs PAK 1st ODI: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला मैच आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

WI vs PAK 1st ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। टी20 सीरीज़ में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की थी और अब वनडे में भी वो अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी (WI vs PAK 1st ODI Live Streaming)

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करने की कोशिश में है। इस सीरीज़ की खास बात यह है कि पाकिस्तान की टीम में बाबर आज़म और कप्तान मोहम्मद रिज़वान जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। टी20 सीरीज़ में इन्हें आराम दिया गया था, लेकिन अब वनडे मैचों के लिए ये दोनों फिर से टीम की कमान संभालने को तैयार हैं। जिससे टीम पहले से भी काफी मजबूत नजर आ रही है।

WI vs PAK 1

भारत में कहां देख सकते हैं लाइव

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला फैंस भारत में देख सकते हैं। हालांकि, भारत में किसी टीवी चैनल पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। लेकिन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को मोबाइल पर फैनकोड ऐप के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए फैंस को सबसे पहले फैनकोड ऐप को डाउनलोड करना होगा और फिर उसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यहां देखें मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

पहला वनडे कब खेला जाएगा?
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को
कब शुरू होगा मुकाबला?
रात 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
कहां खेला जाएगा मैच?
ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद
भारत में टीवी पर कहां देखें?
फिलहाल इस मैच का कोई आधिकारिक टीवी टेलिकास्ट उपलब्ध नहीं है।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में आप FanCode ऐप और वेबसाइट पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड पर एक नजर

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रू, जेडियाह ब्लेड्स, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडकश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिज़वान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, सैम अय्यूब, शाहीन अफरीदी, सुर्फयान मुक़ीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+