WI vs NZ: विकेट लेते ही मैदान पर 'दादा जी' बना यह खिलाड़ी, सेलिब्रेशन का स्टाइल देख फैंस भी हुए हैरान

वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 अगस्त यानी सोमवार को खेला गया।

नई दिल्ली, 18 अगस्त। वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 अगस्त यानी सोमवार को खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज की जीतने में कामयाब रही और इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज पर अपनी बढ़त भी बना ली है। न्यूजीलैंड की कोशिश अब सीरीज के दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

Aqeel Hossain

अकील हुसैन रहे जीत के हीरो

वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो रहे गेंदबाज अकील हुसैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है। अकील हुसैन ने 10 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ ने 8.2 ओवरों में 36 रन देकर 3 विकेट लिए. इन दोनों ही गेंदबाजों की मदद से वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड की टीम को सिर्फ 190 पर ढ़ेर कर दिया।

वायरल हो रहा है अकील हुसैन का सेलिब्रेशन

गेंदबाज अकील हुसैन ने इस मैच विकेट झटकने के बाद अलग ही अंदाज में सेलिब्रेशन किया। उनका विकेट सेलिब्रेट करने का यह अंदाज फैंस को काफी भा रहा है। डेवोन कॉनवे आउट करने के बाद हुसैन ने कमर पर हाथ रखकर खांसने की एक्टिंग करते हुए इस विकेट का जश्न मनाया। विंडीज क्रिकेट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैंडपा इज बैक कैप्शन लिखकर शेयर किया है।

न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मिली हार

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 190 रन पर बना पाई। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 39 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को अपने नाम किया। शमर ब्रूक्स ने टीम के लिए सबसे अधिक 79 रनों की पारी खेली। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+