IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी

WI vs IND, Yashasvi Jaiswal Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने दबदबा दिखाया है। डेब्यू टेस्ट मैच में जायसवाल ने शतक जड़ने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। डोमोनिका में खेले जा रहे इस मुकाबले में दूसरे दिन के दूसरे सेशन में जायसवाल ने शतक जड़ा।

अपनी शतकीय पारी के लिए जायसवाल ने 215 गेंदों का सामना किया। भारत के लिए बतौर ओपनर डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ओपन करते हुए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ा था। धवन ने ऑस्ट्रेलिया और पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज को धोया था।

yashasvi jaiswal1

टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने के मामले में जायसवाल का 17वां स्थान है। जायसवाल से पहले 16 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में सैकड़ा जमाने में सफल रहे हैं। लाला अमरनाथ, दीपक सोधान, एजी कृपाल सिंह, अब्बास अली बैग, हनुमंत सिंह, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुरिंदर अमरनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, प्रवीन आमरे, सौरव गांगुली, वीरेंदर सहवाग, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ ने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा।

रोहित शर्मा और जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार भागीदारी की। दोनों ने मिलकर 200 से ज्यादा रन जोड़े। इस मामले में भी एक कीर्तिमान स्थापित हो गया। भारत के लिए वेस्टइंडीज में पहले विकेट के लिए यह सबसे ज्यादा रनों की भागीदारी है। वसीम जाफर और सहवाग ने 2006 में 159 रन बनाये थे।

रोहित शर्मा और जायसवाल ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले दिन कोई विकेट नहीं गिरने दिया था। इसके बाद दूसरे दिन के खेल में भी वही लय बरकरार रही और इस युवा खिलाड़ी के बल्ले से यादगार शतकीय पारी देखने को मिली।

जायसवाल को बतौर ओपनर खिलाने का निर्णय लिया गया था और उन्होंने इस फैसले को सही साबित कर दिया। उनको ओपन कराने के कारण शुभमन गिल को नम्बर तीन पर भेजने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+