WI vs IND: वेस्टइंडीज ने की शानदार वापसी, लंच से पहले कोहली और जडेजा को किया आउट
WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में मजबूत स्थिति में पहुंच गई। इसका क्रेडिट कोहली के शतक और जडेजा की अर्धशतकीय पारी को जाता है। कोहली ने अपने 500वें इंटरनेशनल गेम में एक बड़ा धमाका कर दिया।
दूसरे दिन के पहले सेशन में खेलने के लिए आते ही विराट कोहली ने धमाका कर दिया। भारतीय कप्तान ने आना शतक पूरा करते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। 500वें गेम में शतक जड़ने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बन गए। कोहली का यह 29वां टेस्ट शतक है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से यह 76वां सैकड़ा आया। 500 इंटरनेशनल गेम खेलकर सचिन तेंदुलकर ने 75 शतक जड़े थे। इस मामले में कोहली आगे निकल गए। इतना ही नहीं, कोहली के अलावा जडेजा ने भी धमाका करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
शतक जड़ने के बाद भी कोहली संयम से खेल रहे थे लेकिन 121 के निजी स्कोर पर कोहली रन आउट हो गए। उनको अल्जारी जोसेफ ने रन आउट कर वापस भेज दिया। लंच का समय होने से कुछ देर पहले रविन्द्र जडेजा भी आउट हो गए। उनकी पारी 61 के निजी स्कोर पर समाप्त हो गई।
ईशान किशन और रविचंद्रन अश्विन ने लंच से पहला का समय निकाल दिया। दोनों ने क्रीज पर खड़े होकर सूझबूझ से बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 373 रन था। किशन 18 और अश्विन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications