WI vs IND: तेज शुरुआत के बाद लुढ़की वेस्टइंडीज, भारतीय टीम को मिला 150 का लक्ष्य
WI vs IND: भारत के खिलाफ त्रिनिदाद में पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 149 रनों का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। चहल ने भारत के लिए अच्छी गेंदबाजी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने धमाकेदार बैटिंग की। उनके बल्ले से तेज बैटिंग देखने को मिली। इस दौरान पांड्या ने चहल को गेंदबाजी पर लगाया। चहल ने मेयर्स को 1 रन पर आउट किया। इसके बाद ब्रेंडन किंग को 28 पर चलता किया। ब्रेंडन किंग ने 19 गेंदों का सामना किया।

निकोलस पूरन ने आते ही तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और चौके-छक्के उड़ाकर विंडीज का स्कोर पावरप्ले की सम्पति तक 50 के पार पहुंचा दिया। यहाँ से कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार्ल्स को आउट कर दिया। वह 3 रन बना पाए। 10 ओवर में विंडीज ने 69 रन बनाए।
निकोलस शुरू में तेज खेलने के बाद धीमा हो गए और 34 गेंदों में 41 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट होकर चले गए। 15 ओवर में विंडीज का स्कोर 107 रन था। यहां से रोवमैन पॉवेल ने भी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 32 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाकार चलते बने।
गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए चहल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह को भी 2 विकेट मिले। कुलदीप यादव, पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (डब्ल्यू), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (सी), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications