IND vs WI: 'अश्विन ने बड़ी गलती का एहसास करा दिया...,' आकाश चोपड़ा ने WTC Final को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

West Indies vs India 1st Test: भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन पांच विकेट लेकर कमाल कर दिया। इस बीच पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट को एहसास दिलाया कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए उन्हें बाहर करके उन्होंने कितनी बड़ी गलती की थी।

अश्विन ने 33वीं बार चटकाए पांच विकेट
दरअसल, भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को 33वीं बार पांच विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अश्विन ने इसके साथ ही एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने टेस्ट में 32 बार पांच विकेट लिए हैं। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 5/60 का आंकड़ा दर्ज किया, जिसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 150 रन पर आउट कर दिया।

ravichandran ashwin

आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी टीम 150 रन पर आउट हो गई। अश्विन ने पांच विकेट लिए। क्या हमने डब्ल्यूटीसी फाइनल में गलती की थी, उन्होंने हमें इसका थोड़ा एहसास कराया।

प्लेयर ऑफ द सीरीज होंगे अश्विन- आकाश चोपड़ा
चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'वेस्टइंडीज, सीरीज से पहले मैंने भविष्यवाणी की थी कि रविचंद्रन अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज होंगे और वह वर्तमान में ट्रैक पर हैं। अगर वह ऐसा ही जारी रखते हैं, तो वह भी वही बनेंगे।' चोपड़ा ने बताया कि अश्विन की लगातार टारगेट पर हिट करने की सटीकता उनकी सफलता के पीछे एक कारण है।

आकाश चोपड़ा ने बताया क्या है अश्विन की खूबी
उन्होंने आगे कहा कि, 'उनकी खूबी है लगातार एक ही जगह पर गेंदबाजी करते रहना। ये काम पहले बहुत आसान हुआ करता था लेकिन आजकल लोग ऐसा नहीं करते। सिर्फ तीन या चार ही स्पिनर हैं जो गेंद को एक जगह पर करा पाते हैं, उनमें से एक हैं अश्विन, दूसरे नाथन लियोन हैं, तीसरे रवींद्र जड़ेजा हैं और चौथे को ढूंढने में आपको थोड़ा अधिक समय लगता है।

पहले दिन अश्विन ने वेस्टइंडीज के ओपनर टैगेनरीन चंद्रपॉल और क्रैग ब्रैथवेट के विकेट के साथ दिन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अल्जारी जोसेफ, एलिक अथानाजे और जोमेल वारिकन को पछाड़कर अपना 33वां पांच विकेट हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+