WI vs IND: रोहित शर्मा ने भी उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, टेस्ट क्रिकेट में जमाया 10वां शतक

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के ओपनरों ने जमकर बैटिंग की। यशस्वी जायसवाल के बाद रोहित शर्मा ने भी शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा और गिल के विकेट दूसरे सेशन में गिरे। भारतीय टीम ने चायकाल तक 2 विकेट पर 245 रन बनाए और 95 रन की बढ़त हासिल कर ली। जायसवाल 116 और कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर थे

लंच के बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर तेजी से स्कोर आगे बढ़ाया। जायसवाल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ दिया। वह ऐसा करने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। बतौर ओपनर डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं।

WI vs IND Rohit Sharma smashed 10th test hundred and made record partnership with jaiswal

जायसवाल और रोहित शर्मा ने मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी कर दी। रोहित शर्मा ने भी अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया। बतौर ओपनर उनका 7वां शतक है।

रोहित शर्मा शतक जड़ने के बाद चायकाल से 20 मिनट पहले आउट हो गए। उनको 103 के निजी स्कोर पर एलिक अथान्जे ने आउट कर दिया। इस तरह भारतीय टीम को यह पहला झटका लगा। रोहित और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 229 रनों की भागीदारी की।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा शतक हैं। उन्होंने 39 पारियों में कुल 7 शतकीय पारियां खेली हैं। अन्य सभी बल्लेबाज इस मामले में रोहित शर्मा से पीछे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का कुल 44वां शतक था। रोहित के बाद खेलने आए गिल 6 रन बनाकर वॉरिकैन का शिकार बन गए।

विराट कोहली और जायसवाल क्रीज पर थे। चाय के समय तक स्कोर 2 विकेट पर 245 रन था। कोहली 4 और जायसवाल 116 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम इंडिया की बढ़त 95 की हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+