WI vs IND: भारत की मुश्किल जीत के बाद रोहित ने पिच पर दिया बयान, कह डाली यह बड़ी बात

West Indies vs India: भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया लेकिन इस मैच में पिच के बर्ताव को लेकर किसी ने ज्यादा नहीं सोचा था। मैच के बाद अहसास हो गया कि स्पिनरों के लिए इसमें खासी मदद थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बात को माना।

रोहित शर्मा ने कहा कि हमें नहीं पता था कि पिच इस तरह खेलेगी। हमें बस पहले गेंदबाजी कर लक्ष्य का पीछा करना था। इस पिच में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए सब कुछ था। वेस्टइंडीज को कम स्कोर पर रोकने के लिए हमारे खिलाड़ियों ने काफी अच्छा काम किया। जो लोग वनडे टीम में आए हैं, उनको हम गेम टाइम देना चाहते थे। (Photo: BCCI/Twitter)

rohit sharma

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि हम खिलाड़ियों को आगे भी मौका देते रहेंगे। 115 पर उनको रोकने के बाद हमने खिलाड़ियों को ऊपर खेलने का मौका दिया। मुझे नहीं लगता कि इस तरह की स्थिति बार-बार होगी। मैं आज 7 नम्बर पर खेला और डेब्यू में भी इस नम्बर पर खेलता था, मुझे वह समय याद आ गया।

मुकेश कुमार शानदार हैं और वह गेंद को अच्छी स्विंग करा सकते हैं। उनको घरेलू क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखा लेकिन अच्छा है कि उनके पास ऑफ़र करने के लिए कुछ है। कंडीशन जो भी हो, हम विंडीज को सही जगह गेंदबाजी करना चाहते थे और हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। ईशान ने बैटिंग में अच्छा किया।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और वेस्टइंडीज के सामने धाकड़ गेंदबाजी की। टीम इंडिया ने विंडीज को 23 ओवरों में 114 रनों के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा जडेजा ने भी 3 विकेट अपने नाम किये।

रोहित शर्मा ने ईशान किशन को ऊपर खिलाया। रोहित और कोहली नीचे रहे। 5 विकेट गिरने के बाद रोहित खेलने आए। ईशान किशन ने बेहतरीन फिफ्टी जड़ी लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कोहली को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। भारत ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+