WI vs IND: रोहित ने ट्रेडमार्क शॉट पुल से रोच को छक्का जड़ पूरी की फिफ्टी, देखें शॉट का वीडियो
WI vs IND, Rohit Sharma: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धाकड़ फॉर्म दर्शा रहे हैं। रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन शतक जमाया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी कुछ वही प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने एक और फिफ्टी जड़ी।
दूसरे टेस्ट मैक के पहले दिन शुरुआती सेशन में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा रनों की भागीदारी की। रोहित शर्मा और जायसवाल ने पहले सेशन में 121 रन जोड़ दिए। रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर दी।

खास बात यह है कि कीमार रोच की गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट से छक्का जड़ते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित शर्मा का यह छक्का सोशल मीडिया पर छा गया और फैन्स ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे। रोहित शर्मा अपने पुल शॉट के लिए जाने जाते हैं और यही देखने को मिला।
हालांकि दूसरे सेशन में आने के बाद रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया और वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा के पास एक और शतक जड़ने का मौका था लेकिन वह 80 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस चले गए। इस तरह वह लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ने से चूक गए।
लंच के बाद टीम इंडिया की स्थिति अचानक खराब हो गई। रोहित शर्मा और जायसवाल आउट हो गए और बाद में दो बल्लेबाज और चलते बने। गिल और रहाणे को आउट कर विंडीज ने बेहतरीन वापसी की। गिल और रहाणे पहले टेस्ट मैच में भी रन बनाने में नाकाम रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications