WI vs IND: निकोलस पूरन को भारी पड़ी यह गलती, ICC से मिली है कड़ी सज़ा

WI vs IND, Nicholas Pooran fined: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने धाकड़ बैटिंग करते हुए पिछले दोनों मैचों में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उनके बल्ले से रन आए हैं और टीम को इसका काफी फायदा भी हुआ है। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में उनकी तरफ से एक गलती भी हुई।

निकोलस पूरन को दूसरे मैच के बाद की गई गलती की वजह से आईसीसी ने दण्डित किया है। उनको आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के आर्टिकल 2.7 का दोषों माना गया है। यह खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के ऊपर लागू होता है, इसके तहत मैच की घटना की आलोचना पब्लिक में नहीं की जा सकती।

nicholas pooran

निकोलस पूरन के ऊपर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह पिछले 24 महीनों में पहला डीमेरिट अंक है। सजा में अधिकतम 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा 1 या दो डीमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं। निकोलस पूरन ने अपनी गलती मान ली है, इस वजह से आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।

घटना उस समय हुई जब भारतीय पारी का चौथा ओवर चल रहा था और एक एल्बीडब्ल्यू के निर्णय पर रिव्यू के दौरान अम्पायर ने कड़ी समीक्षा की थी। पूरन के मुताबिक़ साफ़ तौर पर नॉट आउट का मामला था और अम्पायर को कड़ी समीक्षा की आवश्यकता नहीं थी।

मैदानी अम्पायर लेसली रिफर, नाइजल डुगोइड, तीसरे अम्पायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अम्पायर रिची रिचर्डसन ने निकोलस के ऊपर चार्ज लगाए और रेफरी ने उनको सजा सुनाई। हालांकि पूरन को सजा मिली है लेकिन बल्लेबाजी में उनके बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली थी।

भारतीय टीम से मिले 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने टीम को जीत दिलाई। पहले ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद विंडीज परेशानी में थी। पूरन ने 40 गेंदों में 67 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। वेस्टइंडीज ने दो विकेट से मैच अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+