WI vs IND: ईशान किशन का अनोखा कारनामा, वेस्टइंडीज में जड़ दिया लगातार चौथा अर्धशतक

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में भारतीय टीम त्रिनिदाद में खेल रही है। टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो अल है। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है।

ईशान किशन ने इस सीरीज में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरे पर उन्होंने लगातार चौथा अर्धशतक जमा दिया। ईशान किशन ने इस वनडे सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन ने दूसरे टेस्ट मैच में फिफ्टी जड़ी थी। इस तरह उनके बल्ले से लगातार चौथा अर्धशतक आया। (Photo: BCCI/Twitter)

ishan kishan

ईशान किशन के अलावा शुभमन गिल का बल्ला भी इस बार चल गया। पिछले मुकाबले में गिल अच्छी शुरुआत के बाद टिक नहीं पाए थे। उस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच में नहीं खेले थे।

कोहली और रोहित शर्मा इस बार भी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या को दूसरे मैच में कप्तानी करने का मौका मिला है। टीम इंडिया में जयदेव उनादकट को खेलने का मौका मिला है। वह साल 2013 के बाद पहली बार वनडे मुकाबले में खेल रहे हैं। उनादकट ने अपना पिछला वनडे भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था।

ईशान किशन ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। शुभमन गिल के साथ मिलकर ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+