WI vs IND: ईशान किशन ने किया धोनी का रिकॉर्ड बराबर, सैमसन की तूफानी पारी

Ishan Kishan: वेस्टइंडीज में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला है। ईशान किशन ने वनडे सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है। किशन ने इस सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जमा दिए। उनके नाम एक रिकॉर्ड भी शामिल हो गया।

लगातार तीन वनडे फिफ्टी जड़ने के मामले में किशन ने धोनी की बराबरी पर ली। उनके अलावा चार अन्य भारतीय बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन फिफ्टी जड़ने के मामले में ईशान किशन का नाम कुछ बड़े नामों के साथ शामिल हो गया।

ishan kishan

किशन के अलावा कृष्णमाचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। पहले वनडे में भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन ईशान किशन ने फिफ्टी जड़ी। टीम इंडिया ने इस मैच में 5 विकेट गंवाए थे। ईशान किशन की फिफ्टी टीम के काफी काम आई।

दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम 181 रन के मामूली स्कोर पर आउट हो गई थी लेकिन ईशान किशन का बल्ला यहाँ भी चला। उनके बल्ले से एक और अर्धशतक आया। इसके बाद अंतिम वनडे मुकाबले में ईशान किशन ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की धाकड़ पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी।

त्रिनिदाद में खेले जा रहे अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए गिल ने भी फिफ्टी जड़ी। उनके अलावा संजू सैमसन के बल्ले से भी रन आए। संजू सैमसन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली। सैमसन के बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके आए। वह काफी आक्रामक मूड में थे।

शुभमन गिल पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे लेकिन इस बार उनके बल्ले से रन आए। गिल ने 85 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक पूरा कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+