WI vs IND: भारतीय टीम में होंगे 2-3 बड़े बदलाव, तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
WI vs IND, 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला त्रिनिदाद में मंगलवार को खेला जाएगा। अब तक खेले गए मैचों में दोनों टीमों को 1-1 जीत मिली है। अंतिम मुकाबला निर्णायक होगा। इसमें जीतने वाली टीम को सीरीज में ट्रॉफी उठाने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों का प्रयास जीत दर्ज करना होगा।
दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले थे। इस बार टीम में फिर से एक परिवर्तन होगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाना चाहेंगे। कप्तान रोहित शर्मा का प्रयास भी यही रहेगा कि मजबूत प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतारी जाए।

ओपनर बल्लेबाज: पिछले दो मैचों से भारतीय टीम के लिए ईशान किशन बतौर ओपनर धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। किशन ने दोनों मैचों में फिफ्टी जमाई है। दूसरे ओपनर के रूप में रोहित शर्मा खुद होंगे। पिछले मैच में रोहित शर्मा रेस्ट पर थे और नहीं खेले थे। इस बार वह टीम में वापस आएँगे। इस तरह ओपन करने के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा होंगे।
मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल को खेलना होगा। रोहित शर्मा के आने से उनको नीचे खेलना होगा। उनके बाद विराट कोहली भी खेलने वाले हैं। कोहली भी टीम में वापस आएँगे। संजू सैमसन को शायद टीम से बाहर किया जाएगा। सैमसन पिछले मैच में खेले थे। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा रविन्द्र जडेजा बतौर ऑल राउंडर खेल सकते हैं। हार्दिक पांड्या भी ऑल राउंड खिलाड़ी हैं
गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार बतौर तेज गेंदबाज टीम में खेल सकते हैं। तीसरे सीम गेंदबाज के रूप में उमरान मलिक खेल सकते हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव रहेंगे। कुलदीप यादव का प्रदर्शन इस सीरीज में अच्छा रहा है। प्लेइंग इलेवन में जडेजा भी स्पिनर के तौर पर होंगे। पांड्या तेज गेंदबाजी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications