WI vs IND: अश्विन ने जमाया बेहतरीन अर्धशतक, भारत की पहली पारी 438 रनों पर समाप्त
WI vs IND: त्रिनिदाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 438 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने पांच सेशन तक बल्लेबाजी की और विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी आई। ओपनरों ने फिफ्टी जड़ी। उनके अलावा जडेजा और अश्विन ने भी फिफ्टी जमाई। भारतीय पारी समाप्त होने पर चायकाल की घोषणा कर दी गई।
लंच के बाद भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और अश्विन ने कुछ रन जोड़े। किशन के पास खुद को साबित करने का एक अच्छा था लेकिन यह इसका लाभ उठाने में नाकाम रहे और 25 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद अन्य बल्लेबाज भी नहीं टिके।

जयदेव उनादकट 7 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर खड़े अश्विन को सब दिख रहा था और उन्होंने स्ट्राइक अपने पास रखते हुए कुछ आकर्षक शॉट जड़े और अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। अश्विन ने 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 8 चौके देखने को मिले और टीम इंडिया पहली पारी में 438 रन बनाकर आउट हो गई।
वेस्टइंडीज की टीम के लिए कीमार रोच ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा वॉरिकैन के खाते में भी 3 विकेट आए। जेसन होल्डर को 2 विकेट मिले और शैनन गैब्रिएल को 1 विकेट हासिल हुआ। इस तरह विंडीज के गेंदबाजों ने आज के दिन में अच्छा कार्य किया।
भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया लेकिन अब वेस्टइंडीज की बैटिंग देखने लायक होने वाली है। विंडीज के ऊपर सीरीज बचाने का दबाव भी होगा। टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार पर नज़रें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications