WI vs IND: भारतीय टीम को मिला नया कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम का हुआ ऐलान

Indian T20 Team for West Indies Tour: वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। कुछ नए चेहरों को टीम में जगह दी गई है। रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में वापस बुलाया गया है। खास बात यह भी है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में धाकड़ खेल का प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। उनको पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। मुकेश कुमार को भी इस टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है। सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है।

indian cricket team

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। हालांकि इस सीरीज में अभी काफी समय है। इससे पहले भारतीय टीम वहां रेड बॉल क्रिकेट खेलेगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। अंत में फटाफट क्रिकेट देखने को मिलेगा, सीरीज के अंतिम दो मैच फ्लोरिडा में होंगे।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौरे पर भारत की टी20 टीम का ऐलान किया है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे।

आईपीएल में इस बार धाकड़ खेल का प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किये जाए की उम्मीद थी। तिलक वर्मा को टीम में शामिल कर लिया गया लेकिन रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली। रिंकू सिंह को टीम में शामिल करने की मांग लगातार हो रही थी। विराट कोहली के नहीं होने के कारण नम्बर तीन पर संजू सैमसन खेल सकते हैं।

भारतीय टी20 टीम

ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+