WI vs IND: पहले अश्विन ने मारा पंजा, फिर रोहित-जायसवाल ने चलाया बल्ला, पहले दिन भारत का दबदबा
IND vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। विंडीज को 150 पर आउट करने के बाद भारतीय तीन ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल 40 और रोहित शर्मा 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम अभी 70 रन पीछे है।
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने यह फैसला गलत साबित कर दिया। विंडीज के दोनों ओपनर क्रैग ब्रैथवेट 20 और तेगनारायण चन्द्रपॉल 12 रन बनाकर अश्विन का शिकार बन गए।

रैमन रिफर को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर शार्दुल ठाकुर ने विंडीज को तीसरा झटका दिया। उनके बाद जडेजा ने ब्लैकवुड को 14 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। लंच तक वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिर गए थे। लंच के बाद जडेजा ने जोशुआ डा सिल्वा को 2 और सिराज ने होल्डर को 18 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
अश्विन ने अल्जारी जोसेफ को अपना 700वां शिकार बनाया। कुंबले और हरभजन के बाद वह इस क्लब में आने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। अश्विन ने तीनों में सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा प्राप्त किया है। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज एलिक अथान्जे रहे, वह 47 रन बनाकर आउट हुए। कॉर्नवॉल ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली और वेस्टइंडीज 150 पर ऑल आउट हो गई। अश्विन ने 33वां 5 विकेट हॉल प्राप्त किया। जडेजा को भी 3 विकेट मिले।
वेस्टइंडीज की पारी के बाद भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। दोनों ने मिलकर नई गेंद का बखूबी सामना किया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को इन दोनों बल्लेबाजों ने विकेट के लिए तरसा दिया।
दिन का खेल समाप्त होने तक रोहित शर्मा और जायसवाल क्रीज पर बने रहे। टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 रनों का स्कोर हासिल किया। रोहित शर्मा ने 30 और यशस्वी जायसवाल ने 40 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए दूसरे दिन का खेल अहम होगा।












Click it and Unblock the Notifications