WI vs IND Live: भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, वेस्टइंडीज को 149 पर रोका

WI vs IND: भारत के खिलाफ त्रिनिदाद में पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम तेज शुरुआत करने के बाद लड़खड़ा गई। मेजबान टीम ने 20 ओवरों के खेल में 6 विकेट पर 149 रनों का स्कोर हासिल किया। निकोलस पूरन और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने बेहतरीन बैटिंग की।

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने समय-समय पर विंडीज को झटके दिए और रनों की गति पर अंकुश लगाने का काम किया। टीम इंडिया के लिए चहल के खाते में दो विकेट आए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह को भी एक विकेट मिला। कुलदीप यादव और पांड्या ने 1-1 विकेट झटका।

indian cricket team

पहले टी20 मैच के लाइव अपडेट यहाँ जान सकते हैं, कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Aug 03, 2023, 9:48 PM IST

20 ओवर समाप्त

वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों की समाप्ति पट 6 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का स्कोर बनाया है।
Aug 03, 2023, 9:33 PM IST

वेस्टइंडीज का स्कोर 18 ओवर समाप्त होने पर 4 विकेट पर 134 रन है, रोवमैन पॉवेल 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं
Aug 03, 2023, 9:19 PM IST

15 ओवर पूरे

वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन है, रन गति में कमी आई है, पॉवेल 26 और हेटमायर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 03, 2023, 9:03 PM IST

पॉवेल भी दो चौके जमा चुके हैं, और पूरन का साथ दे रहे हैं, विंडीज का स्कोर 86 रन हो गया है.
Aug 03, 2023, 8:51 PM IST

10 ओवर समाप्त

वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है, पूरन 33 और पॉवेल 3 रन बनाकर क्रीज पर है
Aug 03, 2023, 8:41 PM IST

कुलदीप यादव को मिला विकेट

जॉनसन चार्ल्स को कुलदीप यादव ने चलता किया, वह 3 रन बनाए पाए और विंडीज का तीसरा विकेट गिर गया।
Aug 03, 2023, 8:30 PM IST

पावरप्ले समाप्त

निकोलस पूरन ने आते ही दो छक्के और 2 चौके जमाये, छह ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 54 रन है।
Aug 03, 2023, 8:23 PM IST

ब्रेंडन किंग भी आउट

चहल आए और वेस्टइंडीज को ध्वस्त कर दिया, मेयर्स के बाद अब ब्रेंडन किंग को 28 के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया।
Aug 03, 2023, 8:20 PM IST

वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

काइल मेयर्स 1 रन बनाकर आउट हो गए, चहल ने उनको आउट किया है
Aug 03, 2023, 8:18 PM IST

ब्रेंडन किंग 18 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं और वेस्टइंडीज का स्कोर 4 ओवर में 29 रन है
Aug 03, 2023, 8:16 PM IST

ब्रेंडन किंग ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं, अब तक उनके बल्ले से चार चौके आए हैं
Aug 03, 2023, 8:10 PM IST

2 ओवर समाप्त

2 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना विकेट गंवाए 16 रन है, ब्रेंडन किंग ने तूफानी बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए हैं।
Aug 03, 2023, 8:03 PM IST

कायल मेयर्स और ब्रेंडन किंग वेस्टइंडीज के लिए बैटिंग करने के लिए आए हैं और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे हैं.
Aug 03, 2023, 7:39 PM IST

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय
Aug 03, 2023, 7:38 PM IST

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
Aug 03, 2023, 7:34 PM IST

विंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।
Aug 03, 2023, 7:20 PM IST

आईपीएल में अपनी बैटिंग से धमाका करने वाले तिलक वर्मा का टी20 डेब्यू हुआ है। उनके अलावा मुकेश कुमार भी टी20 में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। मुकेश कुमार हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में खेले थे।
Aug 03, 2023, 7:13 PM IST

टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा और मुकाबला 8 बजे शुरू होगा।
Aug 03, 2023, 7:12 PM IST

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम मजबूत दिख रही है लेकिन वेस्टइंडीज भी कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+