Rinku Singh: रिंकू सिंह को भारतीय टीम में नहीं लेने पर हुआ बवाल, ट्विटर पर फैन्स का हंगामा
Rinku Singh: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी गई। अजित अगरकर को चीफ सलेक्टर बनाने के एक दिन बाद ही टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई। टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है।
हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। उनके अलावा उपकप्तान की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को दी गई है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है, पहली बार उनको टीम में शामिल किया गया है।

रिंकू सिंह का प्रदर्शन भी आईपीएल में धाकड़ रहा था। उनको टीम में चुने जाने की उम्मीद हर कोई कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू सिंह को अब इंतजार करना पड़ेगा। टीम इंडिया में उनको शामिल नहीं करने के बाद ट्विटर पर फैन्स को गुस्सा आ गया। रिंकू को नहीं लेने का कारण पूछा गया।
गुजरात के खिलाफ आईपीएल में पांच छक्के लगातार जड़ने के बाद रिंकू सिंह का प्रदर्शन अच्छा रहा था। केकेआर के लिए कई बार रिंकू सिंह के बल्ले से रन देखने को मिले थे। हालांकि रिंकू ने कहा था कि मैं टीम में आने के लिए इतना नहीं सोचता। किस्मत में होगा तक भारत के लिए खेल लूंगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे। तीन मैच विंडीज में और दो मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में पांड्या की कप्तानी की योजना दिलचस्प रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications