IND vs WI: 'हम सर्वश्रेष्ठ टीम की तरह खेलते हैं लेकिन..,' भारत से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का छलका दर्द

India vs West Indies 3rd ODI Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस जीत को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम काफी खुश है, लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भारत के खिलाफ सीरीज में 1-2 से हार के बाद काफी निराश नजर आए।

कप्तान शाई होप ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि, उनकी टीम कुछ मौकों पर अच्छा खेलती है, तो कभी-कभी उन्हें करारी हार का भी सामना करना पड़ता है। मैच के बाद शाई होप ने कहा कि उन्होंने सीरीज के निर्णायक मैच में विपक्षी टीम को एक स्कोर तक सीमित कर दिया। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने शुरुआत में गेंद से कोई चुनौती पेश नहीं की।

Shai Hope

शाई होप ने कहा कि, 'जैसा कि मैं कहता रहता हूं, पीछे देखने बहुत जरूरी है। हमने देखा कि पीछे का विकेट कैसा था और मुझे लगा कि हमने उन्हें काफी सही समय पर रोक दिया। हम पीछे मुड़कर देख सकते हैं और कई चीजें बदल सकते हैं, लेकिन जो है वही है। हमने शुरुआत में गेंद से उन्हें कोई चुनौती नहीं दी।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'उस विकेट पर 350 का स्कोर हासिल किया जा सकता था, लेकिन आज हमारा दिन नहीं था। जब भी आप खेलें तो आपको विश्वास होना चाहिए कि आप जीत सकते हैं। मैं उसी बात पर जोर देता रहता हूं। कुछ दिन हम जागते हैं और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम की तरह खेलते हैं और कुछ दिन हम बस उत्साहित हो जाते हैं।'

भारती की 17 साल की अजेय सीरीज बरकरार
दरअसल, भारत ने तीसरे वनडे में 50 ओवरों में 351/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रन पर ढेर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप भारत को 200 रन की बड़ी जीत मिली। निर्णायक मुकाबले में करारी हार के साथ मेजबान टीम भारत की उनके खिलाफ 17 साल की अजेय सीरीज जीत के सिलसिले को तोड़ने में विफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+