WI vs IND: पांचवें दिन बारिश ने तोड़ा भारत का सपना, मैच ड्रॉ होने से बच गई वेस्टइंडीज की हार

WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त हो गया। पांचवें दिन बारिश के खलल डाला और मैच शुरू ही नहीं हुआ। भारतीय टीम को इससे बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है लेकिन अंकों में बंटवारा हुआ है।

365 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने चौथे दिन के खेल में 2 विकेट पर 76 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया की जीत के आसार थे। यहीं बारिश ने गेम खराब कर दिया। वेस्टइंडीज को बारिश ने बचा लिया।

west indies vs india

बारिश का खलल अंतिम तीन दिनों में देखने को मिला है। बारिश के कारण तीसरे दिन और चौथे दिन भी खेल प्रभावित हुआ था। इसके बाद पांचवें दिन के खेल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पांचवें दिन के खेल में एक भी गेंद नहीं हुई। लगातार तेज बारिश देखने को मिली।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक तालिका में दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे। भारतीय टीम को सीरीज जीतने का मौका मिला है लेकिन इस ड्रॉ का असर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर पड़ने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब नम्बर एक पर आ सकती है। हालांकि एशेज सीरीज का अंतिम मैच अभी बाकी है।

भारत ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 438 रनों का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। उनके अलावा जायसवाल, रोहित और जडेजा ने फिफ्टी जड़ी। अश्विन के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी आई। जवाब में विंडीज 255 पर आउट हो गई।

भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट झटके। दूसरी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस बार रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतक जड़े। वेस्टइंडीज की टीम को बारिश ने बचा लिया और भारत का सपना टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+