WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, डेब्यू करेगा यह नया तूफान!

WI vs AUS, playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। इस मैच में मिचेल ओवेन को डेब्यू का मौका दिया गया है। मैच 21 जुलाई को भारतीय समयानुसार सोमवार को जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। मिचेल ओवेन को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन वहां वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।

बीबीएल 2024-25 में दमदार रहा था प्रदर्शन (WI vs AUS, playing XI)

मिचेल ओवेन ने बीबीएल 2024-25 में होबार्ट हरिकेन्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 11 मैचों में 452 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 45.20 और स्ट्राइक रेट 203.60 का रहा। इसके अलावा वे आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से भी खेले। ओवेन का कुल टी20 करियर भी प्रभावशाली रहा है। 48 मैचों में उन्होंने 960 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

WI vs AUS 1

कई सीनियर खिलाड़ियों को मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड और एलेक्स केरी जैसे नाम टीम में नहीं हैं। कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए है, ताकि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके।

जेक फ्रेजर-मकगर्क को ओपनिंग का मौका

मैट शॉर्ट के चोटिल होने के कारण जेक फ्रेजर-मकगर्क को ओपनिंग का मौका दिया गया है। टिम डेविड को भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के कारण आराम दिया गया है। इस मैच में सबकी निगाहें मिचेल ओवेन पर रहेंगी जो तेज स्ट्राइक रेट और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अगर वे डेब्यू मैच में छाप छोड़ने में सफल होते हैं तो आने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुईस, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+