बांग्लादेशी पत्रकारों को क्यों किया गया टी20 वर्ल्ड कप में बैन? चुप्पी तोड़ ICC ने बताया कारण
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के आयोजन के दौरान बांग्लादेशी पत्रकारों को मीडिया एक्सेस न देने के पीछे आईसीसी (ICC) ने कारण बता दिया है। टीम खेलने नहीं आ रही लेकिन वहां के पत्रकार कवरेज के लिए आना चाहते हैं। इस पर आईसीसी ने अब चुप्पी तोड़ी है।
ग्लोबल बॉडी ने सुरक्षा और कूटनीतिक कारणों का हवाला दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का दावा करते हुए भारत का दौरा करने और टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया। आईसीसी ने इसे विरोधाभासी स्थिति माना कि एक तरफ बोर्ड देश को असुरक्षित बता रहा है और दूसरी तरफ पत्रकार वहां जाना चाहते हैं।

आईसीसी ने क्या कारण बताया?
NDTV के अनुसार आईसीसी के एक सूत्र ने इस स्थिति को स्पष्ट करते कहा, "उन्हें वीजा या मान्यता इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि उनकी सरकार लगातार यह कहती रही कि भारत आना असुरक्षित है। जब आपकी सरकार और बोर्ड आधिकारिक तौर पर यह मान चुके हैं कि मेजबान देश सुरक्षित नहीं है, तो वहां मीडिया कर्मियों को भेजने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।"
आईसीसी के इस कड़े फैसले ने यह संदेश दिया कि सुरक्षा संबंधी दावों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। चूंकि बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था, इसलिए आईसीसी ने सुरक्षा चिंताओं को ही आधार बनाकर बांग्लादेशी मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी।
गौरतलब है कि बांग्लादेश को पाकिस्तान ने पूरा सपोर्ट किया और उनकी बातों में आकर वर्ल्ड कप का बहिष्कार भी कर दिया। पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा क्र दी है और खेलने को लेकर अभी तक फाइनल निर्णय नहीं बताया है। अगले कुछ दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी।
बांग्लादेश को होगा बड़ा नुकसान
बांग्लादेश को इस वर्ल्ड कप में नहीं खेलने से काफी बड़ा नुकसान होना है। करीबन 270 करोड़ का रेवेन्यू उनको मिलना था, जो अब नहीं मिलेगा। आईसीसी से झगड़ा करने पर बांग्लादेश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications