क्यों टल गई थी रिंकू सिंह की शादी? नवंबर को छोड़ अब किस महीने में दूल्हा बनेंगे भारतीय क्रिकेटर

Rinku Singh Wedding: इस साल नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। हर साल इस समय क्रिकेटरों के ऊपर नजरें रहती हैं कि अब कौन शादी करने वाला है। इस वर्ष भी ऐसा होने की उम्मीद थी। डेट्स भी तय हो गई थीं लेकिन बाद में इसे टालने का फैसला लिया गया था। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि धांसू फिनिशर रिंकू सिंह हैं।

दोनों तरफ के परिवार वालों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि शादी को कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाए, ताकि दोनों परिवारों और मेहमानों को पूरा समय मिल सके और रिंकू भी पूरे मन से इस खास पल का हिस्सा बन सकें।

rinku singh

कब होनी थी रिंकू सिंह की शादी?

रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को होनी थी। खबरों के अनुसार दोनों की शादी बनारस के किसी होटल में होनी थी लेकिन बाद में मामला टाल दिया गया। इससे पहले लखनऊ में रिंकू और प्रिया की सगाई हुई थी। 8 जून को दोनों की सगाई सेरेमनी थी।

कब होगी Rinku Singh की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की नई संभावित तारीख फरवरी में बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन परिवार की ओर से जल्द ही नई तारीख और वेन्यू की पुष्टि की जा सकती है। रिंकू के फैन्स की नजरें इस तरफ टिकी हुई हैं।

किन शहरों के नाम आ रहे सामने

ऐसी भी चर्चाएं हैं कि शादी अब किसी डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में आयोजित की जा सकती है। लोकेशन को लेकर गोवा, उदयपुर और जयपुर जैसे नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला दोनों परिवारों द्वारा तय किया जाएगा।

Rinku Singh कहां हो गए इतने व्यस्त

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं इसलिए टीम इंडिया में वह शामिल नहीं हैं लेकिन अक्टूबर में वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे हैं। वहां टी20 टीम में उनको शामिल किया गया है। यह 20 दिनों का दौरा है। वहां से आने के बाद शादी के लिए उतना टाइम नहीं मिलेगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम भी भारत में आ रही है। दिसम्बर में भी टीम इंडिया का कार्यक्रम व्यस्त रहने वाला है। इस वजह से रिंकू की शादी को आगे खिसकाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+