AFG vs NZ: अफगानिस्तान की गलती और BCCI की बेइज्जती, क्यों लिया गया नोएडा में टेस्ट खेलने का फैसला

AFG vs NZ: नोएडा का शहीद विजय पथिक स्टेडियम चर्चा का विषय बना हुआ है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित टेस्ट मैच के लिए यह सुर्ख़ियों में है। लगातार तीसरे दिन मैच शुरू नहीं हो पाया। यहाँ तक कि टॉस भी नहीं हो पाया और तीसरे दिन का खेल रद्द हो गया।

बारिश के बाद मैदान की स्थिति इस कदर खराब होती है कि इसे फिर से तैयार करते हुए शाम हो जाती है लेकिन स्थिति ठीक नहीं होती। दो दिनों का गेम इसी तरह खराब हुआ। तीसरे दिन सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया था, ऐसे में बिना समय गंवाए खेल रद्द कर दिया गया।

afghanistan and new zealand

बीसीसीआई की अब किरकिरी हो रही है। आलोचना भी की जा रही है कि भारत जैसे क्रिकेटिंग सुपर पावर देश में इस तरह की चीजें देखने को मिल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि टेस्ट मैच के लिए अनुपयोगी स्टेडियम अफगानिस्तानी टीम को क्यों दिया गया।

हालांकि बेइज्जती बीसीसीआई की हुई है लेकिन बात कुछ और ही है। अफगानिस्तान की गलती की सजा बीसीसीआई को मिल रही है। अफगानिस्तान के सामने नोएडा के अलावा दो अन्य स्टेडियम भी विकल्प के तौर पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई ने हमें कानपुर, बेंगलुरु और नोएडा स्टेडियम ऑफर किये थे लेकिन हमें नोएडा चुना। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि नोएडा से काबुल की कनेक्टिविटी अच्छी है। यही सोचकर नोएडा का चयन किया गया था।

इस बयान से स्पष्ट है कि अफगानिस्तान ने खुद ही स्टेडियम का चयन किया था। कानपुर और बेंगलुरु के रूप में दो अन्य स्टेडियम भी उनके पास बतौर विकल्प मौजूद थे। नोएडा को चुनकर अफगानिस्तान ने गलती कर दी लेकिन मजाक भारत और बीसीसीआई का बन रहा है। अभी मैच में दो दिन और हैं, देखना होगा कि चौथे दिन क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+